बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (malaika arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (arjun kapoor) अपनी लवलाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। इस साल तो ऐसी भी खबरें सामने आई हैं जिनमें कहा जा रहा है कि, दोनों साल 2020 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन, अब तक परिवार या कपल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं मलाइका हमेशा से ही अपने जिम लुक को लेकर फेमस रहती हैं। अक्सर मलाइका को जिम से आते-जाते स्पॉट किया जाता है। वहीं मलाइका भी इसका लुत्फ उठाती हैं। वैसे सिर्फ मलाइका ही नहीं बल्कि कई स्टार्स अपने जिम लुक को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन, इस बार मलाइका के जिम लुक की चर्चा सोशल मीडिया (social media) पर काफी की जा रही है।
अर्जुन से उधार ली उनकी टोपी
सेलेब्स अगर किसी दूसरे के कपड़े कॉपी करें तो तुरंत सुर्खियों में आ जाते हैं इस कारण कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। वहीं अर्जुन, मलाइका संग अपने कपड़े शेयर करते हैं। अब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं तो इतना होना तो लाजमी ही है। इस बार मलाइका ने अर्जुन के वार्डरोब से उनकी कैप उधार में ली है और उस कैप से अपने जिम लुक को कंप्लीट किया है। बता दें, कुछ वक्त पहले अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी कैप के साथ एक तस्वीर पहनी थी और अब उसी टोपी को मलाइका ने जिम जाते हुए पहना।
https://www.instagram.com/p/ByCo1ekgaWs/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
इसके साथ मलाइका ने व्हाइट कलर का स्वेट शर्ट और शॉर्ट्स पहना था जिसमें हमेशा की तरह वह काफी हॉट और कूल लग रही थीं और पोज देने के बाद वह वर्कआउट करने जिम चली गईँ।
https://www.instagram.com/p/B7JLDQnjn9J/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
वैसे अर्जुन और मलाइका अक्सर ही अपने अफेयर के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड का ये कपल अब खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बातें करता है। मलाइका ने अपनी शादी के बारे में मीडिया से बात करते हुए बताया था कि, जब भी ऐसा कुछ होगा तो वह जरूर बताएंगी पर शादी से पहले उनके पास बहुत सारे प्लान हैं जिसे पूरा करना है। वैसे कपूर खानदान को इस रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है। इसी कारण मलाइका को कपूर फैमिली के हर फंक्शन में देखा जाता है।
ये भी पढ़ेंः- मलाइका-अर्जुन के रिश्ते को परिवार से मिली मंजूरी, साल 2020 में होगी शादी ? एक्ट्रेस ने दिया जवाब