Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentलाल साड़ी पहन इंगेजमेंट में पहुंची मलाइका अरोड़ा, खूबसूरती से लूट ली...

लाल साड़ी पहन इंगेजमेंट में पहुंची मलाइका अरोड़ा, खूबसूरती से लूट ली महफिल

मलाइका अरोड़ा अपनी दोस्त सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह की सगाई में पहुंची है जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों से लोग नजरे ही नहीं हटा पा रहे हैं।

-

Malaika Arora: बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा अपनी लाइफ में मूव ऑन करने की कोशिश कर रही हैं। अब इसी बीच मलाइका अरोड़ा अपनी दोस्त सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह की सगाई में पहुंची है जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों से लोग नजरे ही नहीं हटा पा रहे हैं।

लाल साड़ी पहन पहुंची मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा अपनी दोस्त की बेटी की सगाई में लाल साड़ी पहन कर पहुंची थी। मलाइका ने रेड प्लेन साड़ी के साथ प्लंगिग ब्लाउज और स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी की हुई थी। ओपन हेयर और हाथों में बैंगल्स में मलाइका बहुत प्यारी लग रही थी। मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों ने सभी का ध्यान खींच लिया। इन तस्वीरों पर मलाइका अरोड़ा के फैंस ढेर सारे कॉमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पार्टी में हुई एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से मुलाकात

मलाइका अरोड़ा जब इस पार्टी में पहुंची तब उनकी मुलाकात उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ हुई। वही अर्जुन कपूर ने भी ब्लैक सूट पहना हुआ था वो भी काफी हैंडसम लग रहे थे। ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा की मुलाकात अर्जुन कपूर के साथ हो गई। अभी हाल ही में मलाइका और अर्जुन को हाल ही में लीलावती अस्पताल में देखा गया था।

Read More-‘अब जीवन सफल हो गया…’ महाकुंभ के संगम में डुबकी लगाते ही इमोशनल हुए अनुपम खेर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts