साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए शुक्रवार की शाम एक टेंशन भरी खबर लेकर आई। दरअसल, हैदराबाद में एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर चोटिल हो गए। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर वायरल हुई, फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया। लोग लगातार जूनियर एनटीआर की हेल्थ को लेकर अपडेट मांगने लगे।
फैंस की चिंता, टीम का स्टेटमेंट
फैंस की बेचैनी देखते हुए एक्टर की टीम ने देर शाम एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया। टीम ने बताया कि शूटिंग के दौरान जूनियर एनटीआर को हल्की चोट आई है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और कहा है कि कुछ हफ्तों में वे पूरी तरह फिट हो जाएंगे। हालांकि, इस बीच जूनियर एनटीआर ने अपनी सभी शूटिंग शेड्यूल को पोस्टपोन कर दिया है, ताकि वे पूरी तरह से रिकवर कर सकें।
जल्द ठीक होकर करेंगे वापसी
टीम के इस अपडेट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर उनके लिए लगातार दुआएं की जा रही हैं और लोग जल्द ही अपने पसंदीदा स्टार को स्क्रीन पर वापस देखने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जैसे ही जूनियर एनटीआर फिट होंगे, वे अपनी फिल्मों और विज्ञापनों की शूटिंग दोबारा शुरू कर देंगे।
READ MORE-दीपिका पादुकोण को क्यों छोड़ना पड़ा 1000 करोड़ की ‘कल्कि 2’? दो शर्तों ने बदल दिया खेल
