Monday, December 8, 2025
HomeEntertainmentBigg Boss OTT 2 में महेश भट्ट ने फीमेल कंटेस्टेंट को किया...

Bigg Boss OTT 2 में महेश भट्ट ने फीमेल कंटेस्टेंट को किया किस, मचा बवाल

सलमान खान के शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसके एक वीडियो में महेश भट्ट की एंट्री पर कई सारे सवाल फैंस खड़े कर रहे हैं।

-

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीपी में इन दिनों हर कंटेस्टेंट धमाल मचा रहा है। वही इस शो में अब महेश भट्ट की एंट्री हो चुकी है महेश भट्ट ने बिग बॉस ओटीटी 2 के फैंस को हैरान कर दिया है। महेश भट्ट ने एक कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ ऐसा व्यवहार किया जो फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सलमान खान के शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसके एक वीडियो में महेश भट्ट की एंट्री पर कई सारे सवाल फैंस खड़े कर रहे हैं।

मनीषा के साथ किया ऐसा व्यवहार

महेश भट्ट जैसे ही इस शो में एंट्री ली तो उन्होंने मनीषा से कुछ ऐसा बर्ताव किया जो फैंस को ना गवारा गुजरा। मनीषा ने महेश भट्ट के पैर छुए तो उन्होंने पहले उन्हें रोका फिर उनके पैर छूने लगे और कहा ऐसी तोहीन मत करना फिर महेश भट्ट ने मनीषा के दोनों हाथों को पकड़ लिया और कहा मेरी आंखों में देखो और चुप रहो। फिर कुछ देर बाद महेश भट्ट ने मनीषा के सिर पर काफी देर तक हाथ फेरा।

लोगों को नहीं पसंद आया महेश भट्ट का रवैया

इस दौरान मनीषा खुद को असहज महसूस कर रही थी। महेश भट्ट का एक वीडियो और भी वायरल हो रहा है जिसमें महेश भट्ट मनीषा रानी को पहले घूरते हैं फिर उनके हाथ को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। महेश भट्ट की एंट्री के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहे हैं। महेश भट्ट का एक वीडियो बेबीका धुर्वे के साथ भी वायरल हुआ है जिसमें वह देविका के हाथों सहलाते हुए दिख रहे हैं।

Read More-केवल रॉकी और रानी… ही नहीं बल्कि इन फिल्मों में भी धर्मेंद्र ने किया शबाना आजमी संग रोमांस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts