Friday, June 2, 2023

कभी इस क्रिकेटर पर धड़कता था माधुरी दीक्षित का दिल, मगर इस बात से टूट गया था उनका दिल 

Must read

- Advertisement -

मोहब्बत कोई सिलसिला नहीं बल्कि दिल के ठिकाने में बना सपनों का वो आशियाना है, जिसमेंं फुरसत के दो पल सुकून से बीताने के लिए हम ताउम्र इंतजार करते हैं, मगर अफसोस कई बार हमारे इंतजार का ये सिलसिला थम जाता है.. तो कभी हमारे सपनों का वो आशियाना जमीदोज़ हो जाता है और फिर जो हमारे आंहों से मिलकर, जो कहानी हम लिखते हैं.. .उसे ही कहते हैं. प्रेम कहानी.. आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में एक ऐसी ही प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं।

- Advertisement -

ये भी पढ़े :माधुरी दीक्षित के गाने की दीवानी हुईं आलिया, दोस्तों के साथ चोली के पीछे गाने पर किया धांसू डांस, देखें Video

ये प्रेम कहानी उस अभिनेत्री की है, जो आज भी अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज़ करतीं हैं। जी हां. हम बात करे ् रहे हैं बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की। आज हम उनकी उन प्रेम कहानी की पुरानी इबारतों को कुरदने जा रहे हैं, जिसमें उनकी वो प्रेम कहानी दर्ज है, जिसे जान आप हैरत में पड़ जाएंगे। माधुरी दीक्षित की जिंदगी में एक पड़ाव ऐसा भी आया था, जब उनकी प्रेम कहानी मुकम्मल होने से चूूक गई। अधूरी रह गई, उनकी वो प्रेम कहानी, जिसको मुकम्मल करने के लिए न जाने उन्होंने कितने ही सपने संजोए थे। उन दिनों में उनका दिल किसी अभिनेता के लिए बल्कि अपने बल्ले की करामात से सभी के दिलों पर राज करने वाले उन दिनों के सबसे मशहूर खिलाड़ियों के फेहरिस्त में शुमार अजय जडेजा के लिए धड़कता था।

पहली मुलाकात 
ये मुलाकात नहीं..ये तो महज एक बहाना था। वो बहाना, जो माधुरी और अजय की पेम कहानी को परवान चढ़ाने का सबब बना। वो मुलाकात जिसने उनकी प्रेम कहानी को एक नया आयाम दिया। माधुरी की जब अजय से पहली मुलाकात हुई तो वे उनकी ओर इस कदर आकर्षित हो गई कि वे दिन रात उनके बारे में ही सोचने लगी। वे अजय से बेइंतहा मोहब्बत करने लगी। यूं समझिए की माधुरी का दिल अब अजय के नाम के लिए ही धड़कता था, मगर यकीन मानिए एक वक्त ऐसा भी आया, जब माधुरी का दिल टूट गया था। बताएंगे आपको कि आखिर क्या था वो सबब, जो कि सबब बना माधुरी के दिल टूटने का, लेकिन माधुरी ने अजय को पाने लिए तमाम कोशिशें की।

अगर आपको यकीन न हो तो, हम आपको बता दें कि माधुरी ने अजय को फिल्म इंडस्ट्री में लाने के लिए तमाम कोशिशें की। उन्होंने अजय को फिल्म दिलवाने के लिए एक प्रोड्यूसर से खुद सिफारिश की। इसके बाद उन्हें फिल्म में मौका भी मिला है, लेकिन अजय को फिल्म में मिल रहे मौके के बीच आड़ आ रहा था, उनका परिवार। जी हां.. उनके परिवार ने अजय के फिल्म में काम करने पर एतराज जयाता। उन्होंने् अजय को अपने क्रिकेट करियर में ही ध्यान देने को कहा। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार की बात मानते हुए फिर से अपने क्रिकेट में वापसी कर ली।

मगर गुजरते वक्त के साथ अजय का नाम मैच फिक्सिंग में आया। वहीं जैसे ही यह खबर माधुरी को मालूम हुई तो उनकी तो मानो जैसे दुनिया ही उजड़ गई। उनके अब सारे सपने कांच की तरह टूट कर जमीन पर बिखर चुके थे, जिन्हें कभी इनकी आंखे ने देखे थे। इसके बाद इन्होेंने अजय से दूरी बना ली। फिर गुजरते वक्त के साथ फिल्म में काम करने के दौरान माधुरी की नजदीकियां संजय दत्त से बढ़ी। बाद में ये नजदीकियां मोहब्बत में भी तब्दील हुई, मगर जब संजय बाबा जेल गए, तो ये सुन माधुरी टूट गई और फिर उन्होंने संजय बाबा से भी दूरी बना ली। हालांकि आज की तारीख में माधुरी की एक अच्छी और खुशनुमा फैमिली लाइफ है।

ये भी पढ़े :एक हजार लोगों के सामने माधुरी दीक्षित ने की थी इस गाने की शूटिंग, सॉन्ग के लिए पागल थे दर्शक

- Advertisement -

More articles

Latest article