Madhuri Dixit Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। माधुरी दीक्षित आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकाली हैं। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। माधुरी दीक्षित के डांस नजाकत है जिस पर फैंस भी फिदा हो जाते हैं। वही माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित के इस वीडियो को फैंस बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
माधुरी दीक्षित ने पाकिस्तानी गर्ल के डांस को किया
पाकिस्तानी गर्ल के डांस को कॉपी करते हुए माधुरी दीक्षित ने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं और ‘दिल ये पुकारे’ गाने पर डांस कर रही है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स धक-धक गर्ल को ट्रोल कर रहे हैं। इसी तरह अभी कुछ समय पहले ही पाकिस्तानी गर्ल का एक वीडियो वायरल हुआ था।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
धक-धक गर्ल के यूजर्स ने लगा दी क्लास
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और एक्ट्रेस की क्लास लगा रहे हैं। दरअसल आपको बता दे कुछ दिन पहले पाकिस्तानी गर्ल एक शादी में इसी गाने पर इसी तरह डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसे काफी पसंद किया गया था। लेकिन माधुरी दीक्षित के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इतनी अच्छी डांसर हो कर भी बकवास स्टेप को कॉपी कर रही है।”वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,”दूसरों के कदमों की नकल क्यों कर रही आप माधुरी हैं कृपया ऐसा ना करें।”एक पाकिस्तानी यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,”आप ने सुपरस्टार होकर भी ऐसा क्यों किया। अगर आपको करना ही था तो आप अपने स्टाइल में करती, नकल क्यों?
Read More-साड़ी का पल्लू गिराकर Shweta Tiwari ने दिखाई कातिल अदाएं, हॉट लुक पर अटक गई फैंस की निगाहें