Ulka Gupta: टेलीविजन का सबसे मशहूर पॉपुलर शो ‘झांसी की रानी’लाखों दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। आज भी लोग इस सीरियल को देखना पसंद करते हैं। नरेंद्र सैनी के मशहूर पापुलर टीवी सीरियल ’झांसी की रानी’ में अलका गुप्ता ने झांसी की रानी के बचपन का रोल निभाया था। इस सीरियल में रानी मनु का किरदार अल्का गुप्ता ने ही निभाया था।
View this post on Instagram
‘झांसी की रानी’ सीरियल में मनु के किरदार को काफी पसंद किया गया था अल्का गुप्ता ने पूरी शिद्दत के साथ इस रोल को निभाया था। अब छोटी सी मनु काफी बड़ी हो चुकी है और उनकी लेटेस्ट तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
झांसी की रानी की मनु का बदला पूरा लुक
टीवी सीरियल ’झांसी की रानी’की छोटी सी मनु का पूरा लुक बदल चुका है। अलका गुप्ता की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अल्का गुप्ता का पूरा लुक बदला बदला नजर आ रहा है इन तस्वीरों को देखकर छोटी सी मनु को पहचान नहीं पाएंगे। अल्का गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर किया करती हैं। हाल ही में अल्का गुप्ता ‘बन्नी चाउ होम डिलीवरी’ वेब सीरीज में नजर आई थी।
View this post on Instagram
कई टीवी सीरियल शो में आ चुकी है नजर
अल्का गुप्ता को झांसी की रानी के किरदार से अच्छी खासी पहचान मिली है। अल्का गुप्ता को लोग आज भी छोटी सी मनु यानी झांसी की रानी के रूप में ही देखते हैं।
View this post on Instagram
टीवी सीरियल अल्का गुप्ता ’देवों के देव… महादेव’ देवी कन्याकुमारी के रोल में नजर आई थी। इसके अलावा अल्का ‘खेलती है ज़िंदगी आंख मिचोली’ टीवी सीरियल में आए नजर आई थी। हिंदी, बंगाली, मराठी फिल्मों में भी अलका नजर आ चुकी हैं।