Bipasha Basu Baby Girl: अभी हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के माता पिता बनने के बाद बॉलीवुड में एक और कपल पैरेंट्स बन चुके हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु ने आज सुबह शनिवार को बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर एक बेटी के माता पिता बन चुके हैं। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के पैरंट्स बनने पर फैंस भी काफी खुश हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
बिपाशा बसु ने दिया बेटी को जन्म
मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज सुबह ही माता- पिता बने हैं। अब तो बता दे करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट करने के बाद 2016 में शादी कर ली थी। आए दिन इनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करती थी आखिर में बिपाशा बसु ने अगस्त 2022 में अपनी प्रेगनेंसी को लेकर अनाउंसमेंट कर दिया था। 43 साल की उम्र में बिपाशा बसु ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बेटी के आने से बिपाशा बसु की फैमिली कंप्लीट हो चुकी है। बेटी के जन्म के बाद बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां दी जा रही हैं।
करण सिंह ग्रोवर पहले से ही चाहते थे बेटी
अगस्त में जब बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू दिया था तो उन्होंने खुलासा किया था कि करण सिंह ग्रोवर बेटा नहीं बल्कि बेटी चाहते हैं। हालांकि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु का इच्छा पूरी हो चुकी है उन्हें बेटी ही जन्मी है। वहीं अब फैंस इनके बेबी गर्ल की तस्वीरें देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।