HomeEntertainmentदलजीत कौर को छोड़कर इंडिया में ही रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ इश्क...

दलजीत कौर को छोड़कर इंडिया में ही रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ इश्क लड़ाते दिखे निखिल पटेल, देखकर आग बबूला हुए लोग

शादी के 8 महीने बाद दलजीत कौर अपने बेटे को लेकर केन्या से इंडिया आ गई थी। किसके कुछ टाइम बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके पति निखिल पटेल उन्हें धोखा दे रहे हैं।

-

Daljit Kaur: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री दलजीत कौर अपनी दूसरी शादी के टूटने के बाद काफी चर्चा में बनी हुई है। साल 2023 में दलजीत कौर ने मशहूर बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की थी। दलजीत कौर की दूसरी शादी भी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाई 8 महीने में ही उनका रिश्ता टूट गया। शादी के 8 महीने बाद दलजीत कौर अपने बेटे को लेकर केन्या से इंडिया आ गई थी। किसके कुछ टाइम बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके पति निखिल पटेल उन्हें धोखा दे रहे हैं।

मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए निखिल पटेल

दलजीत कौर के साथ अलग होने के बाद निखिल पटेल इंडिया में ही एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किए गए हैं। जहां से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक निखिल पटेल 1 अगस्त को अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड सफीना के साथ वेकेशन के लिए मुंबई आए हैं। इतना ही नहीं निखिल पटेल रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ काफी क्लोज टाइम स्पेंड करते हुए भी देखे गए हैं।उनकी तस्वीर देखकर दलजीत कौर के फैंस आग बबूला हो गए हैं और निखिल पटेल को खरी खोटी सुना रहे हैं।Actress Dalljiet Kaur Shares Emotional Wedding Photos on Nikhil Patel

गर्लफ्रेंड के साथ देखकर भड़के फैंस

दलजीत कौर के एक्स पति निखिल पटेल को गर्लफ्रेंड के साथ देखकर फैंस भड़क गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि,’इसे जब गर्लफ्रेंड ही बनानी थी तो शादी क्यों की। किसी की लाइफ क्यों बर्बाद की।’वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा,’इसकी खुद की बेटी के साथ अगर ऐसा हुआ होता तब पता चलता।’ इसी तरह सोशल मीडिया यूजर्स निखिल पटेल पर भड़क रहे हैं। आपको बता दे दलजीत कौर ने पिछले साल मार्च में ही निखिल पटेल के साथ शादी की थी। दलजीत की पहली शादी शालीन भनोट से हुई थी 2015 में तलाक हो गया था।

Read More-पति से तलाक लेने के एक दिन बाद ही इस हसीना ने किया प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट, देखकर हैरान हुए फैंस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts