Tuesday, March 28, 2023

‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ ने कैमरे के सामने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देख फैंस हुए शॉक बोले-‘प्रभु ये ऑन – स्क्रीन ना करो’

सुनील लहरी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील लहरी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे देखकर फैंस शॉक में पड़ गए हैं।

Must read

- Advertisement -

Sunil Lahari Video: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील लहरी को आज के समय में कौन नहीं जानता है। सुनील लहरी ने रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान पा ली है। वैसे तो सुनील लहरी ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है लेकिन उन्हें असली पहचान ‘रामायण’ सीरियल में लक्ष्मण के किरदार से मिली है। सुनील लहरी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील लहरी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे देखकर फैंस शॉक में पड़ गए हैं।

ऑन स्क्रीन लक्ष्मण ने कर दिया कुछ ऐसा

- Advertisement -

आपको बता दें सुनील लहरी ने कल अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस दौरान सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। इस वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि सुनील लहरी सिगरेट जलाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि अगर असलियत में देखा जाए तो सिगरेट नहीं बल्कि कुछ और ही है। असलियत में वह अपने बर्थडे केक के लिए मोमबत्ती जला रहे थे। थोड़ी देर बाद उन्होंने मोमबत्ती को केक पर लगाया और फिर फैंस के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

यूजर्स ने दी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,”प्रभु ये ऑन स्क्रीन ना करे।”वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “लक्ष्मण जी को ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए।”एक अन्य यूजर ने लिखा,”अरे हम भी डाउट में पड़ गए हमारे लक्ष्मण भैया सिगरेट नहीं पी सकते।” वही एक दूसरे यूजर ने लिखा,”आप भी सुनील जी नए-नए तरीके लाते हैं।”

Read More-वेडिंग फंक्शन में Rajeev Sen के साथ नजर आने पर Charu Asopa ने तोड़ी चुप्पी, बताई वजह

- Advertisement -

More articles

Latest article