Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentसैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले को कुणाल खेमू का बड़ा...

सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले को कुणाल खेमू का बड़ा बयान, कहा ‘उनका ठीक होना मायने रखता है…’

इसी बीच बॉलीवुड के फेमस एक्टर कुणाल खेमू ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर अपना रिएक्शन दिया है और सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर ये बात कही है।

-

Saif Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सैफ अली खान पर कुछ समय पहले जानलेवा हमला हुआ था सैफ अली खान के घर में घुसकर एक अज्ञात शख्स ने एक्टर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था जिसके बाद सैफ अली खान बुरी तरह से घायल हो गए थे। अब इसी बीच बॉलीवुड के फेमस एक्टर कुणाल खेमू ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर अपना रिएक्शन दिया है और सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर ये बात कही है।

कुणाल ने सैफ पर हुए हमले को किया याद

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने अपने साले सैफ अली खान पर हुए हमले को याद किया है जहां पर कुणाल खेमू ने बताया “आप जानते हैं, ईमानदारी से कहूं तो, पहली बात यह थी कि क्या वह ठीक हैं? और एक बार जब हमें पता चला कि वह ठीक हैं और वह खतरे से बाहर हैं, तो फिर किसी भी बक-बक का कोई मतलब नहीं रह गया क्योंकि यही एकमात्र चीज थी जो मायने रखती थी। मैं लगभग 6 बजे एक कॉल के लिए उठा, और कोई जानकारी नहीं थी, उन्होंने कहा कि आप जानते हैं, यह घटना हुई है और वह अस्पताल में है, और उनकी सर्जरी होने वाली है, और उन्हें चाकू मार दिया गया है।”

रात को हुआ था सैफ अली खान पर हमला

16 जनवरी की रात बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सैफ अली खान पर लगभग 2 बजे के आसपास एक अज्ञात युवक ने हमला कर दिया। हमलावर ने सैफ अली खान 6 बार चाकू से वार किया जिस कारण सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद सैफ अली खान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और अस्पताल में सैफ अली खान कई दिनों तक भर्ती रहे।

Read More-31 साल बाद फिर एक साथ दिखेंगे सलमान और आमिर खान, बड़े पर्दे पर फिर रिलीज होगी ये फिल्म

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts