बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कियारा आडवाणी हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसकी खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। अब कियारा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो अपने न्यू बॉर्न बेबी गर्ल संग घर लौट चुकी हैं। फैंस के लिए ये पल काफी खास रहा क्योंकि उन्हें पहली बार कियारा को मां के रूप में देखने का मौका मिला।
बेटी संग पहली बार आईं नजर, वीडियो हुआ वायरल
कियारा आडवाणी को उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अस्पताल से निकलते हुए देखा गया। इस दौरान कियारा ने अपनी बेटी को गोद में संभाल रखा था और दोनों माता-पिता बेहद खुश नजर आए। कियारा ने व्हाइट गाउन पहना हुआ था और उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही थी। इस खूबसूरत पल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसपर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस दे रहे बधाइयां, कपल को कहा ‘ब्लेस्ड पैरेंट्स’
जैसे ही कियारा और सिद्धार्थ अपनी बेटी को लेकर घर पहुंचे, फैंस और पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ ने मीडिया को हाथ हिलाकर धन्यवाद कहा, वहीं कियारा ने मुस्कुराते हुए अपने फैंस को प्यार दिया। सोशल मीडिया पर #KiaraAdvani और #SidKiBaby जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। लोग इस न्यू पैरेंट्स कपल को ‘ब्लेस्ड पैरेंट्स’ कहकर बधाइयां दे रहे हैं। अब सभी को बेसब्री से उस दिन का इंतज़ार है जब कियारा और सिद्धार्थ अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया के सामने लाएंगे।
Read More-ED ने शराब घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार: कांग्रेस ने किया तीखा विरोध
