Christmas 2023: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का नाम बॉलीवुड की सबसे फेमस और खूबसूरत जोड़ियां में आता है। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी शेरशाह फिल्म से शुरू हुई थी। शेरशाह फिल्म में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक साथ नजर आए थे। आपको बता दें कि बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने क्रिसमस डे पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा पत्नी कियारा आडवाणी को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
सिद्धार्थ ने कियारा को किया किस
बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम एक्टर्स आज क्रिसमस का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस के त्योहार पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर में कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखाई दे रही हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी कियारा आडवाणी को बाहों में लेकर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कियारा आडवाणी रेड कलर के क्रॉप टॉप में दिखाई दे रही है तो वही सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्लैक शर्ट और रेड कलर की पेंट में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
इन फिल्मों में नजर आए थे सिद्धार्थ और कियारा
आपको बता दे कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री की हर आडवाणी कुछ दिनों पहले सत्य प्रेम की कथा फिल्म में नजर आई थी। सत्य प्रेम की कथा फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ कार्तिक आर्यन ने लीड रोल निभाया था। तो वहीं अगर हम सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह इंडियन पुलिस फोर्स फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा योद्धा फिल्म को लेकर भी बिजी है।
Read More-शौरा के साथ शादी के बंधन में बंधे अरबाज खान, देंखे निकाह की इनसाइड तस्वीरें
