Katrina Kaif Vicky Kaushal: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें उड़ने लगी थी। हालांकि इन खबरों पर एक्ट्रेस ने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है। अब इसी बीच कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ फिर लंदन की सड़कों पर घूमती हुई नजर आई है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान अपना और अपने पति विक्की कौशल का चुपके से वीडियो रिकॉर्ड करने पर एक्ट्रेस खफा होती हुई नजर आई।
पति का हाथ पकड़ लंदन की सड़कों पर घूम रही थी कैटरीना
कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ अपने पति विकी कौशल के साथ लंदन की सड़कों पर हाथ पकड़े हुए घूमती हुई नजर आई है। इस दौरान कपल ने ब्लैक कलर की ट्विनिंग की हुई थी। जब कैटरीना कैफ अपने पति के साथ रोड क्रॉस कर रही थी तभी उन्होंने देखा कि उनका कोई वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। तुरंत ही कैटरीना कैफ ने अपने पति विकी कौशल का हाथ पकड़ कर खींच और दोनों पीछे की तरफ वापस आते हैं और वीडियो बनाने वाले की तरफ गुस्से से देखते हैं। इस दौरान कैटरीना कैफ के चेहरे पर गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था। अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।
Katrina and Vicky spotted in London
byu/skyisscary inBollyBlindsNGossip
ढीले -ढाले डालने कपड़ों में स्पॉट हुई थी एक्ट्रेस
इसी महीने की शुरुआत में विक्की कौशल के बर्थडे के बाद कैटरीना कैफ को लंदन में सपोर्ट किया गया था। इस दौरान कैटरीना कैफ ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आई थी। जिससे उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें उड़ने लगी थी। लेकिन इन खबरों पर कपल की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया। इन दिनों कैटरीना कैफ अपने परिवार के साथ लंदन में समय बिता रही है।
