Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentसास को देखते ही भीड़ में Katrina Kaif ने किया ऐसा काम,...

सास को देखते ही भीड़ में Katrina Kaif ने किया ऐसा काम, देखकर फैंस ने बांधे तारीफों के फूल

भाई और पत्नी से लेकर विक्की कौशल के मां-बाप भी स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। इस दौरान के कई सारे वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं इसमें से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस कैटरीना कैफ की काफी तारीफ कर रहे हैं।

-

Katrina Kaif Viral Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों का फिर चर्चा में बनी हुई है। कैटरीना कैफ के पति और बॉलीवुड के फेमस अभिनेता विकी कौशल की फिल्म सैम बहादुर 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है। बीती रात मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें विक्की कौशल की पूरी फैमिली पहुंची थी। भाई और पत्नी से लेकर विक्की कौशल के मां-बाप भी स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। इस दौरान के कई सारे वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं इसमें से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस कैटरीना कैफ की काफी तारीफ कर रहे हैं।

कैटरीना ने किया बेस्ट बहू वाला काम

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में कैटरीना कैफ भीड़ में अपनी सास को प्रोटेक्ट करती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस का यह केयरिंग नेचर देखकर लोगों ने काफी तारीफ भी की है। वीडियो में दिख रहा है कि कैटरीना कैफ अपने सास और ससुर के साथ सिनेमा हॉल से बाहर निकलती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने अपने सास -ससुर को लेकर काफी सतर्कता बरती है। वही विकी कौशल का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने मां-बाप के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विक्की और कैटरीना की हो रही तारीफ

वही इस समय विक्की कौशल और कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग कैटरीना कैफ के इस अंदाज की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’इसीलिए यह बेस्ट बहू है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘कितनी शांत है ये..ना कोई ड्रामा ना ओवर एक्टिंग।’ वही सोशल मीडिया पर विक्की कौशल को भी संस्कारी बेटा बताया जा रहा है।

Read More-रणबीर कपूर के फैन बने Mahesh Babu, साउथ सुपरस्टार ने कहा ‘वह भारत के बेस्ट एक्टर हैं…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts