देश भर में होली के रंग की तैयारियां शुरू हो गई है। तो वही बॉलीवुड जगत होली के त्योहार को धूम-धाम से मनाता है। हर बार कई सेलेब्स होली के मौके पर शानदार पार्टी देते है लेकिन इन सबके बीच उद्योगपति मुकेश अंबानी भी पीछे नहीं रहते। हर साल अंबानी परिवार भी होली के मौके पर एक शानदार पार्टी का अयोजन करते है। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आते है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। 6 मार्च को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने होली पार्टी का आयोजन किया। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स एक साथ नजर आए।
इस होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा से लेकर राजकुमार राव समेत कई सितारे धमाल मचाते हुए नजर आए। लेकिन पार्टी में सबका ध्यान एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल खिंचते हुए नजर आए। इस पार्टी में दोनों लगभग साथ ही आए थे। तो वही विक्की ने कटरीना को जमकर कलर भी लगाया था। इतना ही नहीं पार्टी में कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक साथ नाचते नजर आए। तो दोनों ने मिलकर धमाल भी मचाया। जिस वजह से फैन्स की नजर भी इन्ही दोनों स्टार पर टिकी नजर आई।
https://www.instagram.com/p/B9ZpvjNBP7K/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
खबरों के मुताबिक, विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे है लेकिन दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिलेशन पर नहीं बोला है। बता दें कि इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थी। तो वही जैकलीना फर्नांडिस, राजकुमार राव और डायना पेंटी समेत दूसरे सितारे नजर आए।
https://www.instagram.com/p/B9anI3tgDPi/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
ये भी पढ़ें:-कार्तिक आर्यन ने कटरीना से इस बात के लिए पैर छूकर मांगी माफी, उठक-बैठक लगाते हुए Video वायरल