Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentKartik Aryan ने जन्मदिन पर सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन, हेयर स्टाइल...

Kartik Aryan ने जन्मदिन पर सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन, हेयर स्टाइल पर ट्रोल हुए एक्टर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भगवान के दर्शन किए हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

-

Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन फेमस अभिनेताओं में आता है जिन्होंने अपनी मेहनत से बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। कार्तिक आर्यन को उनके 33वें जन्मदिन पर फैंस ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भगवान के दर्शन किए हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन

अपने जन्मदिन पर बॉलीवुड के स्टार कार्तिक आर्यन सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर कार्तिक आर्यन ने भगवान के दर्शन किए हैं और आशीर्वाद लिया है। इस दौरान कार्तिक आर्यन नीले रंग के कुर्ते में दिखाई दिए हैं और उन्होंने कंधे पर पीले रंग का गमछा डाल रखा है। सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने के बाद कार्तिक आर्यन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

हेयर स्टाइल को लेकर ट्रोल हुए एक्टर

बॉलीवुड के स्टार कार्तिक आर्यन काफी लंबे समय से बड़े बालों और बड़ी दाड़ी रखे हुए दिखाई दे रहे थे। कार्तिक आर्यन के इस लुक को फैंस को पसंद भी कर रहे थे लेकिन जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन ने अचानक अपना लुक बदल दिया है। कार्तिक आर्यन ने इस दौरान क्लीन सेव कर ली है और छोटे बाल भी कर लिए हैं। लेकिन कई लोग कार्तिक आर्यन के इस नए लुक के कारण उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कार्तिक आर्यन की नई हेयर स्टाइल पर कमेंट करते हुए लिखा ‘चंपू लग रहा है भाई।’

Reaed More-तापसी पन्नू के साथ रोमांटिक हुए शाहरुख खान, रिलीज हुआ डंकी फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts