Karishma Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी दमदार एक्टिंग से आज लाखों लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। करिश्मा कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। करिश्मा कपूर ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। करिश्मा कपूर की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। इसी बीच करिश्मा कपूर की तरह एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ऐसा लग रहा है कि बिल्कुल यह करिश्मा कपूर है। इस वीडियो को देखकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे।
वीडियो में दिखी करिश्मा कपूर की कार्बन कॉपी
इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को हिना नाम के अकाउंट से शेयर किया क्या है। वीडियोस में दिख रही है हसीना करिश्मा कपूर के गानों पर हुबहू चेहरे के एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है ‘झांझरिया जान से छनक गई।’ करिश्मा कपूर की हमशक्ल के बालों का स्टाइल हूबहू करिश्मा कपूर की तरह दिख रहा है। आंखों में वही टशन भी दिखाई दे रहा है।
View this post on Instagram
12 साल बाद नजर आएंगी बड़े पर्दे पर
आपको बता दे करिश्मा कपूर करीना कपूर की बहन है। करिश्मा कपूर ने 90 दशक में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकाली हैं।करिश्मा कपूर बहुत जल्द 12 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। करिश्मा कपूर काफी दिनों से पर्दे से दूर थी अब वह ‘मर्डर मुबारक’ फिल्म में नजर आएंगी। यह फिर ओटीटी पर रिलीज होगी।
Read More-सरेआम Hina Khan ने बॉयफ्रेंड के साथ किया ‘लिपलॉक’, हरकतें देख भड़के यूजर्स,बोले- ‘ऐसे लोगो को…’