Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentनवाबी लुक में करीना कपूर ने इंटरनेट पर ढाया कहर, तस्वीरों से...

नवाबी लुक में करीना कपूर ने इंटरनेट पर ढाया कहर, तस्वीरों से फैंस नहीं हटा पा रहे नजरे

करीना कपूर लंबे वेकेशन के लिए देश से बाहर गई हुई थी, अब वह इंडिया लौट आई है। वहीं अब इसी बीच करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर करती हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस सफेद लिबास में नजर आ रही हैं।

-

Kareena Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री करीना कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। करीना कपूर की शादी सैफ अली खान के साथ हुई है। करीना कपूर पटौदी परिवार की बहू है। अभी हाल ही में करीना कपूर लंबे वेकेशन के लिए देश से बाहर गई हुई थी, अब वह इंडिया लौट आई है। वहीं अब इसी बीच करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर करती हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस सफेद लिबास में नजर आ रही हैं।

नवाबी लुक में नजर आई करीना कपूर

बॉलीवुड के अभिनेत्री और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में करीना कपूर व्हाइट आइवरी कलर का डिजाइन सूट पहना हुआ है। जिस पर कढ़ाई का काम किया गया है। करीना ने अपना यह देसी लुक कान में ग्रीन एमराल्ड इयररिंग्स और कजरारे नैनो के अलावा बालों में बन बनकर पूरा किया है। करीना कपूर का यह लुक बहुत ही गॉर्जियस लग रहा है। करीना कपूर का यह नवाबी लक फैंस को बहुत ही पसंद आ रहा है कुछ लोगों ने उन्हें महारानी तक बोल दिया है।

करीना कपूर का वर्क फ्रंट

सैफ अली खान की पत्नी और तैमूर की मम्मी करीना कपूर को आखरी बार ‘द क्रू’ फिल्म में देखा गया था। जिसमें वह तब्बू और कृति सेनन के साथ नजर आई थी। करीना कपूर अब बहुत कम फिल्मों में नजर आती हैं। एक समय करीना कपूर ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है।

Read More-‘आप अपनी शादी में कभी खुश नहीं रहोगी…’ नागा चैतन्य से सगाई करने के बाद शोभिता को मिल रही बद्दुआएं

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts