Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentबहन करिश्मा कपूर की शादी में कुछ इस तरह घूंघट करती नजर...

बहन करिश्मा कपूर की शादी में कुछ इस तरह घूंघट करती नजर आई थी करीना कपूर, वायरल हो रहा पुराना वीडियो

करिश्मा कपूर की शादी की पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई करिश्मा कपूर के साथ-साथ करीना कपूर की तारीफ कर रहा है। करीना कपूर अपनी बहन की शादी में बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज में सज कर आई थी।

-

Karishma Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर की शादी भी काफी चर्चा में रही थी भले ही करिश्मा कपूर की शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई लेकिन उनके माता-पिता ने शादी को रॉयल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। अब इसी बीच करिश्मा कपूर की शादी की पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई करिश्मा कपूर के साथ-साथ करीना कपूर की तारीफ कर रहा है। करीना कपूर अपनी बहन की शादी में बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज में सज कर आई थी।

घूंघट को संभालती नजर आए करीना कपूर

करिश्मा कपूर संजय कपूर की शादी का एक वीडियो तो कॉमेडी पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में करीना कपूर घूंघट लिए हुए नजर आ रही है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि करिश्मा कपूर सबसे आगे बैठी दिख रही है। उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना है। सिर पर बूटेदार दुपट्टा लिया हुआ है। बगल में ही संजय कपूर बैठे हैं जिन्होंने सिंपल व्हाइट कुर्ता पजामा पहना है। करीना कपूर ग्रीन और पिंक कलर कॉन्बिनेशन वाले लहंगे में बहुत ही प्यारी लग रही हैं। उनके सिर पर बिंदी लगी है। इतना ही नहीं करीना कपूर ने घूंघट ले रखा है और वह अपना घूंघट संभालती हुई नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DeepDream 💙✨ (@deepxedits8)

करिश्मा और संजय का हो चुका है तालाक

करीना कपूर की बहन और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर का उनके पति संजय कपूर के साथ तलाक हो चुका है। करिश्मा और संजय ने साल 2014 में अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों ने मिलकर तलाक फाइल किया था लेकिन असली बात तब सामने आई जब करिश्मा ने उन पर कई आरोप लगाए थे। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पब्लिकिली बोलना शुरू कर दिया था। करिश्मा कपूर ने तलाक के दौरान संजय कपूर और उनकी मां पर घरेलू हिंसा का केस फाइल किया था।

Read More-तिरंगे से नाक पोंछते नजर आए BJP विधायक! सामने आया वीडियो, कांग्रेस ने कसा तंज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts