Kareena Kapoor: करीना कपूर की बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का अभी हाल ही में निधन हो गया था। संजय कपूर का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। संजय कपूर के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर अपने पति और बच्चों के साथ पहुंची थी इस दौरान उनकी बहन करीना कपूर भी अपनी बहन का सहारा बनती हुई नजर आई। करीना संजय कपूर की प्रेयर मीट में भी पहुंची थी। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें करीना कपूर भी काफी उदास दिखी हैं।
संजय कपूर की प्रार्थना सभा में उदास दिखी करीना कपूर
करीना कपूर ने संजय कपूर की प्रेयर मीट अटेंड करने पहुंची थी। इस दौरान करीना कपूर के चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी। इस दौरान करीना कपूर के साथ सैफ अली खान भी नजर आए थे करीना कपूर ने आंखों पर चश्मा लगा रखा था और व्हाइट आउटफिट पहना हुआ था। वीडियो में संजय कपूर की प्रार्थना सभा में एक्ट्रेस दूसरों से बात करती हुई काफी परेशान दिख रही थीं। करीना इस दौरान अपनी बहन करिश्मा और बच्चों समायरा और कियान उनके मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रही।
View this post on Instagram
मधुमक्खी के निगलने से पड़ा दिल का दौरा
संजय कपूर की 12 जून को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक पड़ गया। बताया जा रहा है कि संजय कपूर ने फॉलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगल ली थी जिससे उनका दिल का दौरा पड़ा संजय कपूर करिश्मा कपूर के एक्स पति थे इनका साल 2016 में तलाक हो गया था। करिश्मा कपूर के बेटे ने ही पिता की अंतिम संस्कार की सारी रस्मों को निभाया था।
