Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentकरीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान का धूमधाम से सेलिब्रेट किया...

करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान का धूमधाम से सेलिब्रेट किया बर्थडे, पार्टी में रखी गई फुटबॉल थीम, देखें वीडियो

पार्टी में फुटबॉल थीम रखी गई थी। जिसकी झलक तैमूर अली खान की बुआ सबा अली खान ने दिखाई है। जिसमें तैमूर अली खान बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

-

Taimur Ali Khan Birthday Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री करीना कपूर ने बीते दिन 20 दिसंबर को अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान का आठवां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। तैमूर अली खान 8 साल के हो गए हैं। इस मौके पर करीना और सैफ अली खान ने अपने बेटे के लिए शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में फुटबॉल थीम रखी गई थी। जिसकी झलक तैमूर अली खान की बुआ सबा अली खान ने दिखाई है। जिसमें तैमूर अली खान बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो आया सामने

सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने तैमूर अली खान के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तैमूर और उसके दोस्त सुपर हीरो कैरेक्टर्स आयरन मैन,कैप्टन अमेरिका, स्पाइडर-मैन जैसे कई कैरक्टर्स के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। आयरन मैन ने तो टिम को हवा में भी उठाया है। सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान का यह वीडियो कभी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Saba Pataudi (@sabapataudi) द्वारा साझा की गई पोस्ट

करीना ने भी शेयर की तस्वीरें

वहीं करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने फुटबॉल थीम वाले रिटर्न गिफ्ट और कुछ बलूंस की झलक फैंस को दिखाई है। वही तैमूर अली खान की छोटी हुआ सोहा अली खान ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें तैमूर अपनी कजिन सिस्टर इनाया के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Read More-अनबन की खबरों के बीच आराध्या के स्कूल फंक्शन में पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, बेटी के खातिर एक हुआ बच्चन परिवार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts