Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentरणबीर कपूर की एनिमल फिल्म का कंगना रनौत ने साधा निशाना, कहा-...

रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म का कंगना रनौत ने साधा निशाना, कहा- ‘जिसमें महिलाओं की पिटाई होती है और जूते चाटने…’

इसी बीच कंगना रनौत ने बॉलीवुड की फेमस अभिनेता रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म एनिमल को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।

-

Kangana Ranaut On Animal: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री कंगना रनौत की देशभक्ति पर आधारित फिल्म तेजस कुछ दिनों पहले रिलीज हुई थी। लेकिन कंगना रनौत की फिल्म तेजस बॉक्स ऑफिस पर लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। जिस कारण कंगना रनौत की तेजस फिल्म कोई बड़ा कलेक्शन भी नहीं कर पाई। इसी बीच कंगना रनौत ने बॉलीवुड की फेमस अभिनेता रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म एनिमल को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।

फैन ने की तेजस की तारीफ

कुछ लोगों को कंगना रनौत की फिल्म तेजस बहुत ही ज्यादा पसंद आ रही है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने अपने एक्स अकाउंट से कंगना रनौत की तेजस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा “कंगना की ये फिल्म जबरदस्त है। समझ नहीं आ रहा कि ये फिल्म अच्छा बिजनेस क्यों नहीं कर पाई। करण जौहर गैंग उनके करियर को बर्बाद कर रहा है।” जिस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने खुद रिप्लाई दिया है। कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इंस्टिट्यूट पर रिप्लाई देते हुए लिखा “मेरी फिल्मों को लेकर जो निगेटिविटी फैलाई जा रही है वो बहुत ज्यादा है। मैं अभी भी कड़ी मेहनत कर रही हूं, लेकिन ऑडियंस उन फिल्मों को बढ़ावा दे रही हैं जिसमें महिलाओं को सेक्स ऑब्जेक्ट की तरह पेश किया जाता है। महिलाओं की पिटाई होती है और जूते चाटने के लिए कहा जाता है। यह उसके लिए बहुत हतोत्साहित करने वाला है जिसने महिला सशक्तीकरण वाली फिल्मों के लिए खुद को समर्पित कर दिया।”

बुरी तरह पिटी थी तेजस फिल्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 70 करोड रुपए में बनकर तैयार हुई थी। लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म तेजस का कलेक्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। कंगना रनौत की तेजस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड रुपए ही कमाए थे। जिस कारण फिल्म को लगभग बॉक्स ऑफिस पर 50.77 करोड़ का नुकसान हुआ था। तो वही हम अगर एनिमल फिल्म की बात करें तो एनिमल फिल्म का नाम रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्मों में आ गया है।

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts