Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentअजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी के बच्चे गोद में लेकर खिलाती...

अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी के बच्चे गोद में लेकर खिलाती दिखी काजोल, वायरल हो रही तस्वीरें

तस्वीरों में काजोल अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी के बच्चे को खिलाती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को खुद काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

-

Kajol: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री काजोल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अजय देवगन की पत्नी काजोल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में काजोल अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी के बच्चे को खिलाती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को खुद काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

बच्चे के साथ खेलती दिखाई काजोल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में काजोल एक क्यूट से बच्चे के साथ खेलती हुई दिख रही हैं। काजोल ही नहीं बल्कि बच्चा भी काजोल के साथ खेलकर काफी खुश है। दोनों को एक दूसरे की कंपनी काफी अच्छी लग रही है। यह बच्चा किसी और का नहीं बल्कि अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी यानी फिल्म दृश्यम में नजर आने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता का है। इशिता दत्ता ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन की बेटी का रोल निभाया था। काजोल ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘मन किया आज एक हैप्पी बेबी तस्वीर साझा करूं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

इशिता दत्ता के पति ने किया रिएक्ट

इशिता दत्ता के पति वत्सल सेठ ने इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘वायु अपनी पसंदीदा शख्सियत के साथ।’ वही इन तस्वीरों पर रिचा चड्ढा ने भी रिएक्ट किया है। रिचा ने लिखा, ‘क्या मैं अपनी वाली भेज दूं’ इस पर काजोल ने तुरंत हंसने वाली इमोजी के साथ कहां ‘हां जरूर।’ वही काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द हॉरर फिल्म मां में नजर आएंगी।

Read more-पोते के साथ फरार हुई 52 साल की दादी, 25 साल के बॉयफ्रेंड के साथ रचाई शादी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts