बॉलीवुड में अपने चुलबुले और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस काजोल आज 46 साल की हो गई है। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1947 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म ‘बेखुदी’ से डेब्यू किया था। जिसके बाद काजोल ने कई धमाकेदार फिल्मे की। खास बात ये है कि जब काजोल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था उस वक्त वह स्कूल में थी लेकिन बॉलीवुड और अपने फिल्मी करियर के लिए काजोल ने स्कूल को बीच में ही छोड़ दिया। जिसके बाद जब काजोल ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। तो सब एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग देख हैरान हो गए। लेकिन आज हम काजोल के बर्थ डे पर आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज बताते है। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
काजोल-अजय ने नहीं किया एक-दूसरे को प्रपोज
काजोल की एक्टर अजय देवगन से पहली मुलाकात फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर हुई थी। आमतौर पर एक लवस्टोरी में लड़का-लड़की को प्रपोज करता है लेकिन काजोल और अजय देवगन की लवस्टोरी में ऐसा नहीं हुआ। काजोल की जब अजय देवगन से मुलाकात हुई थी तो वह अजय को काफी घमंडी समझती थी। जिस वजह से वह अजय देवगन से दूर रहना पसंद करती थी लेकिन जब दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। तो काजोल का ये भ्रम भी टूट गया। काजोल और अजय कुछ ही वक्त में बहुत अच्छे दोस्त बन गए। इतना ही नहीं, काजोल अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में भी सारी राय अजय देवगन से ही लेती थी लेकिन दोनों के बीच कब दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। इस बात का उन्हे भी नहीं पता चला। इसी वजह से दोनों ने एक- दूसरे को कभी भी प्रपोज नहीं किया। काजोल और अजय को जब इस बात का अहसास हुआ। तो दोनों एक साथ हो गए।
घर की छत पर हुई शादी
काजोल और अजय ने लवस्टोरी शुरू होने के कुछ समय बाद ही शादी करने का फैसला ले लिया था लेकिन इस शादी में दो परेशानियां थी। एक तो काजोल की फैमिली और दूसरा अजय ग्रैंड वेडिंग नहीं चाहते थे। दरअसल काजोल की फैमिली अजय देवगन को पसंद नहीं करती थी। इसी वजह से वह अजय और काजोल की शादी नहीं करवाना चाहते है। जिसका जिक्र काजोल ने नेहा धुपिया के रेडियो शो #NoFilterNeha में किया। इस दौरान काजोल ने बताया कि कोई नहीं चाहता था कि मेरी और अजय की शादी हो। मेरी फैमिली काफी कन्फ्यूस्ड थी। इसी वजह से जब मैंने पापा को अजय के बारे में बताया। तो उन्होंने मुझसे एक हफ्ते तक बात नहीं की। क्योंकि उस वक्त मैं शादी के लिए छोटी थी और मेरा करियर भी काफी अच्छा चल रहा था। जिस वजह से शादी के लिए फैमिली तैयार नही थी लेकिन मैं अपनी बात पर अड़ी रही।
हालांकि अजय देवगन काजोल से शादी करने के लिए तैयार थे लेकिन वह बहुत ही सिंपल शादी चाहते थे। इसी वजह से अजय देवगन ने काजोल से अपने घर की छत पर ही शादी कर ली। 24 फरवरी 1999 के दिन अजय देवगन अपने बैडरूम से तैयार होकर सीधा छत पर गए और वहां पर काजोल के साथ शादी की सारी रस्मे की। इसके बाद छत पर ही काजोल और अजय ने सात फेरे लिए। जिसके बाद अजय देवगन सीधा अपने कमरे में आ गए।
2 महीने का हनीमून
काजोल ने नेहा धूपिया के शो में अपने हनीमून का किस्सा भी शेयर किया था। इस दौरान काजोल ने बताया था कि उन्होने अजय के सामने शर्त रखी थी कि वह पूरे 2 महीने के लिए हनीमून पर जाएंगे। इस बात पर अजय राजी भी हो गए थे। इस दौरान हम आस्ट्रेलिया, लॉस वेगास और कई जगहें घुमने के 40 दिन बाद ग्रीस पहुंचे। यहां पर अजय काफी थक गए थे। काजोल ने बताया, ‘एक सुबह अजय ने कहा था कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है मुझे तेज बुखार है। तो मैंने अजय को दवाई देने की बात कही। लेकिन अजय बार-बार कह रहे थे कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। इस दौरान अजय ने कहा, ‘घर चलो।’ इसके बाद हम हनीमून को बीच में छोड़कर घर आ गए थे।
ये भी पढ़ें:-रानी मुखर्जी की एक्टिंग पर बहन काजोल ने कह दी ऐसी बात, यूजर्स की हुई बोलती बंद