Sunday, February 1, 2026
HomeEntertainmentअभिषेक - ऐश्वर्या की शादी रुकवाने के लिए जाह्नवी कपूर ने काट...

अभिषेक – ऐश्वर्या की शादी रुकवाने के लिए जाह्नवी कपूर ने काट ली थी कलाई, खुद को बताया था ‘एक्टर की पहली पत्नी’

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी। लेकिन एक समय ऐसा था जब अभिषेक बच्चन की दीवानी एक मॉडल थी और उसने अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में अपनी कलाई काट ली थी।

-

Abhishek- Aishwarya: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों बहुत जल्द तलाक लेने वाले हैं। हालांकि इन खबरों को अभिषेक बच्चन ने खारिज कर दिया है उन्होंने कहा कि हम अभी शादीशुदा हैं। आपको बता दे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी भी काफी चर्चा में रही है अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 17 साल हो गए हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी। लेकिन एक समय ऐसा था जब अभिषेक बच्चन की दीवानी एक मॉडल थी और उसने अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में अपनी कलाई काट ली थी।

अभिषेक- ऐश्वर्या की शादी में काट ली थी कलाई

आपका बता दे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में कांजीवरम साड़ी और ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी थी वहीं अभिषेक बच्चन व्हाइट कलर की शेरवानी में राजकुमार लग रहे थे। हालांकि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। जिस समय अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी प्रतीक्षा बंगले में हो रही थी उसे समय बच्चन हाउस के बाहर बड़ा विवाद हो गया था।

ऐश्वर्या पर लगाया था कथित पति को चुराने का आरोप

जाह्नवी कपूर ने अभिषेक बच्चन के लिए अपना प्यार साबित करने के लिए अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। कलाई की इस नस काटने की कोशिश करने के बाद जाह्नवी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या राय पर अपने पति को चुराने का आरोप लगाया था। वहीं कई लोगों ने दावा किया कि यह फिल्म दस में अभिषेक बच्चन के साथ काम करने वाली जाह्नवी कपूर द्वारा किया गया एक पब्लिसिटी स्टैंड था।

Read More-पति के साथ केक काटकर प्रेग्नेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने मनाया बर्थडे, शेयर की तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts