Thursday, March 30, 2023

Jhalak dikhhla Jaa 10: आलिया और रणबीर की दर्शाई गई लव स्टोरी, देखकर नीतू सिंह हो गई इमोशनल, देखे Video

इस वीडियो में एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दिखाया गया है। इस शो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी को दर्शाया गया है जिसे देखकर मां नीतू सिंह की आंखों में भी आंसू आ गए हैं।

Must read

- Advertisement -

Jhalak dikhhla Jaa 10 : टीवी पर इस वक्त सबसे ज्यादा डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 10’ चर्चा में बना हुआ है। झलक दिखला जा शो में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित तो तहलका मचाती हुई नजर आती है। वही इस शो में आप इसी हफ्ते बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह मेहमान बनकर पहुंचने वाली है। नीतू सिंह इस शो में जज की कुर्सी पर बैठी हुई नजर आएंगी। इस डांस रियलिटी शो का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वही इस वीडियो में एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दिखाया गया है। इस शो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी को दर्शाया गया है जिसे देखकर मां नीतू सिंह की आंखों में भी आंसू आ गए हैं।

रणबीर और आलिया की दर्शाई गई प्रेम कहानी

- Advertisement -

झलक दिखला जा सीजन 10 के लेटेस्ट प्रोमो में इस वक्त चर्चा में बना हुआ है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी को दर्शाया गया है। इस परफॉर्मेंस को देखकर नीतू कपूर भी इमोशनल होती हुई नजर आ रही हैं। आलिया और रणबीर की प्रेम कहानी को दर्शाने के लिए अमृता खानविलकर और नीति टेलर इस शो में धमाकेदार परफॉर्मेंस करती हुई नजर आ रही हैं। नीति टेलर अपने कोरियोग्राफर के साथ रणबीर कपूर आलिया भट्ट की लव स्टोरी मंच पर प्रेजेंट करेंगें। यह सब देखकर नीतू कपूर भी इमोशनल होती हुई नजर आएंगी नीतू कपूर की आंखों में आंसू आ जाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

दिवंगत अभिनेता राज कपूर की आएगी याद

झलक दिखलाजा रियलिटी शो में कंटेंट अमृता खानविलकर दिवंगत अभिनेता राज कपूर को याद दिलाती हुई नजर आएंगी। इस शो में फिल्म मेरा नाम जोकर के कैरेक्टर को स्टेज पर दर्शाया जाएगा। जिसमें अमृता बेहद शानदार परफॉर्मेंस करती हुई नजर आएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इसे देखकर नीतू कपूर भी दंग रह जाएंगी वहीं माधुरी दीक्षित और करण जौहर भी काफी तारीफ करेंगे। नोरा फतेही अब कपूर फैमिली के लीजेंड राज कपूर की याद में भावुक होती हुई नजर आ रही हैं। जलक दिखलाजा 10 में हर हफ्ते नई टीम के साथ परफॉर्मेंस होते हैं इस बार कपूर स्पेशल थीम रखी गई है जिसमें कपूर फैमिली की कहानियों को दर्शाया जाएगा। अमृता खानविलकर परफॉर्मेंस में नीतू सिंह को सबसे ज्यादा इंप्रेस करती हुई नजर आएंगी।

Read More:Alia Bhatt Baby Shower : Alia Bhatt की गोद भराई में कुछ इस अंदाज में पहुंची ननंद रिद्धिमा और सास Neetu Kapoor, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

- Advertisement -

More articles

Latest article