Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentपहली बार चुलबुले अंदाज में नजर आई जया बच्चन, रणवीर सिंह के...

पहली बार चुलबुले अंदाज में नजर आई जया बच्चन, रणवीर सिंह के साथ मस्ती करती दिखी बिग बी की पत्नी

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' को रिलीज हुए 1 साल हो चुका है। फिल्म के सफलता को एक साल बाद भी सितारे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज को 1 साल पूरे होने पर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं।

-

Jaya Bachchan -Ranveer Singh: अमिताभ बच्चन की पत्नी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री जया बच्चन को हमेशा गुस्से वाले अंदाज में ही देखा जाता है। कई बार जया बच्चन को पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया है। इस वजह से जया बच्चन को अक्सर ट्रोल किया जाता है। लेकिन अब इसी बीच जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में जया बच्चन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ को रिलीज हुए 1 साल हो चुका है। फिल्म के सफलता को एक साल बाद भी सितारे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज को 1 साल पूरे होने पर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं।

रणवीर सिंह के साथ चुलबुले अंदाज में दिखी जया बच्चन

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में 1 साल पूरे होने पर रणवीर सिंह ने सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह बाकी कलाकारों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। सामने आई इन झलकियों में रणवीर सिंह ने अपनी को-एक्ट्रेस जया बच्चन की भी कई तस्वीरें वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीर और वीडियो में जया बच्चन का अनदेखा अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह को मुंह से चिढ़ाती हुई नजर आ रही है। एक तस्वीर में वह करण जौहर के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा,”सालगिरह तो खास दिन होता है! आप सब ने हमारी फिल्म को इतना प्यार दिया.. भगवान की कसम मैं बहुत खुश हूं!!! बड़े वाले धन्यवाद और रॉकी वाली झप्पी। प्यार है तो सब है!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

पापा बनने वाले हैं रणवीर सिंह

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पदुकोण प्रेग्नेंट है और सितंबर में वह बेबी को जन्म देंगी। वहीं रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

Read More-कैंसर से जूझ रही हिना खान ने दिखया कीमोथेरेपी का निशान, मुस्कुराते हुए एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts