Saturday, March 25, 2023

Janhvi Kapoor ने फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने पर दिखाएं ऐसे किलर डांस मूव्स, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो में जान्हवी कपूर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

Must read

- Advertisement -

Janhvi Kapoor Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अदाकारा जान्हवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। श्रीदेवी की लाडली बेटी जान्हवी कपूर ने अपने करियर के शुरुआत फिल्म धड़क से की थी। जान्हवी कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। इन दिनों जान्हवी कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो में जान्हवी कपूर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

जान्हवी कपूर ने दिए ऐसे डांस मूव्स

- Advertisement -

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर हमेशा अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं। जान्हवी कपूर इन दिनों डांस मूव्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जान्हवी कपूर का यह वीडियो फैन पेज की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जानवी कपूर इस वीडियो में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के ‘सामी -सामी’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल जान्हवी कपूर का यह डांस वीडियो फिल्म मेकर ‘आर्ची वर्ष मिडल ईस्ट अवार्ड’ समारोह के दौरान का है। इस दौरान जान्हवी कपूर बहुत खूबसूरत डांस करती हुई नजर आ रही है।

जान्हवी कपूर का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर बहुत जल्द राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेस माही’ फिल्म में नजर आने वाली है इसके अलावा वह वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा जान्हवी कपूर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।

Read MoreVarun Dhawan के साथ सारा अली खान ने रेड बिकिनी में शेयर कर दी ऐसी तस्वीर, देखकर लोगों के उड़ गए होश

- Advertisement -

More articles

Latest article