Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentरूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ महाकालेश्वर पहुंची Janhvi Kapoor, जमीन पर बैठकर गाये...

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ महाकालेश्वर पहुंची Janhvi Kapoor, जमीन पर बैठकर गाये भजन,वायरल हो रहा वीडियो

इस दौरान का एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर बाबा महाकालेश्वर की भक्ति में ली होती हुई नजर आई हैं।

-

Janhvi Kapoor Visit Mahakaleshwar Temple: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में जानवी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची हैं। इस दौरान का एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर बाबा महाकालेश्वर की भक्ति में ली होती हुई नजर आई हैं।

महाकालेश्वर की भक्ति में लीन हुई जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री जानवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ बाबा महाकालेश्वर की भक्ति में ली होती हुई नजर आ रही हैं। जानवी कपूर पिंक साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लुक में दिखाई दे रही है तो वही उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया व्हाइट कलर के कुर्ते पजामे में दिखाई दे रहे हैं दोनों मंदिर में जमीन पर बैठकर बाबा के जयकारे लगाते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्में

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत धड़क फिल्म से की थी। यह फिल्म 2018 में सिनेमाघरों रिलीज हुई थी। इसके बाद कई हिट फिल्मों में काम किया है। वही आपको बता दें जाह्नवी कपूर बहुत जल्द जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवारा’ में नजर आने वाली है। इसके अलावा वह राजकुमार आपके साथ फिल्म ‘मिस्टर एंड मिस माही’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में भी नजर आ सकती हैं।

Read More-खतरे में पड़ी हुई Urfi Javed की रोजी-रोटी? इंस्टाग्राम ने सस्पेंड किया एक्ट्रेस का अकाउंट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts