Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentजेल में बंद कैदी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

जेल में बंद कैदी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

अशोक राय सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय गांव का रहने वाला था।जेल सूत्रों का कहना है कि एक गुट ने दूसरे गुट के एक कैदी की पीट-पीट कर हत्या कर दी है।

-

Hajipur Jail: बिहार के हाजीपुर जेल में एक कैदी की पीठ पीठ का हत्या कर दी गई जिससे हड़कंप मच गया। मृतक कैदी मर्डर केस मामले में जेल में बंद था। मंगलवार को मृतक कैदी अशोक राय की जेल में पीट पीटकर हत्या कर दी गई।अशोक राय सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय गांव का रहने वाला था।जेल सूत्रों का कहना है कि एक गुट ने दूसरे गुट के एक कैदी की पीट-पीट कर हत्या कर दी है।

मर्डर के केस में बंद था कैदी

हादसे के बाद देखते ही देखते सदर अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बताया जाता है कि अशोक के ऊपर जंदाहा थाना में एक हत्या का मामला दर्ज है। इस घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। वही जानकारी के अनुसार मंगलवार को जेल में बंद बंदियों के दो गुटों में मारपीट हो गयी। मारपीट में अशोक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सदर अस्पताल लाया गया‌। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।आनन-फानन में जेल पहुंचे हाजीपुर नगर थाने में तैनात प्रशिक्षु डीएसपी गौरव कुमार यादव ने बताया कि मारपीट में कैदी की मौत हुई है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Read More-सीमा हैदर के प्रेमी सचिन को भरना होगा 3 करोड़ का जुर्माना, पहले पति गुलाम हैदर ने भेजा नोटिस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts