Jackie Shroff: 22 जनवरी को अयोध्या में बाबा राम मंदिर की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में काफी जोरों से तैयारी चल रही है। मोदी सरकार ने सभी से अपील की है कि देश के सभी मंदिरों में त्यौहार की तरह 22 जनवरी को सजाया जाए और ढोल नगाड़ों के साथ भगवान श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को मनाया जाए। प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरा देश राममय हो गया है। अब इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता मुंबई के प्राचीन मंदिर में पोछा लगाते हुए नजर आए हैं। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
पोछा लगाते हुए एक्टर का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिक्कत अभिनेता जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में जैकी श्रॉफ मंदिर के साथ सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह मंदिर की सीढ़ियां साफ करते दिखाई दे रहे हैं यह राम मंदिर मुंबई का है जहां पर सफाई अभियान चल रहा है। जैकी श्रॉफ के साथ इस वीडियो में कुछ और लोग भी दिखाई दे रहे हैं। कभी जैकी श्रॉफ पोछा लगा रहे हैं तो कभी बाल्टी में पौधों में पानी डाल रहे हैं। जैकी श्रॉफ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
#WATCH | Maharashtra: Amruta Fadnavis wife of Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis & Bollywood actor Jackie Shroff took part in the cleanliness drive of the oldest Ram temple in Mumbai. (14.01) pic.twitter.com/mhdkzcNB5x
— ANI (@ANI) January 14, 2024
फैंस ने किये मजेदार कमेंट
जैकी श्रॉफ के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’यह एक फेक शो है, कैमरे को बंद करो और फिर सफाई करके दिखाओ।’ वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा,’यह सितारे रोजाना सफाई क्यों नहीं करते हैं,वो भी बिना किसी कैमरे के।’ आपको बता दे जैकी श्रॉफ को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण भेजा गया है। जिसमें वह पूरे परिवार के साथ राम मंदिर जाएंगे।
