Pathan Trailer: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर देखने के बाद लोगों को काफी मजेदार लगा है। इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह की झलक दिख गई है। जिसमें अब लोग उनके कैमियो रोल की संभावना जताने लगे हैं और लोग इससे जुड़ी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
क्या कैमियो के रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह
आपको बता दें आज आज सुबह यानी 10 जनवरी को ‘पठान’ के मेकर्स ने इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ‘पठान’ फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस अब इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। इस ट्रेलर को देखकर फैंस कह रहे हैं कि पठान में दीपिका पादुकोण के पति और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की झलक देखने को मिल रही है। आप देख सकते हैं कि ट्रेलर की शुरु आत में फिल्म के आउटफिट में एक्स के प्राइवेट आतंकी संगठन के शख्स की शक्ल हूबहू सुपरस्टार रणबीर सिंह से मिल रही है। जिससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि रणवीर सिंह ‘पठान’ कैमियो के रोल में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें अगर गौर से देखा जाए तो ऐसा कुछ भी नहीं है रणवीर सिंह इस फिल्म में नहीं बल्कि कोई और उन्हीं की तरह दिख रहा है।
लोगों ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन
Loved the glimpse of Ranveer Singh in that #PathaanTrailer 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/5XIhyEaoDY
— bru (@BruJacck) January 10, 2023
Pathan main ranveer singh bhi hai? 😂#PathaanTrailer pic.twitter.com/8d0sc1YFSl
— Prayag (@theprayagtiwari) January 10, 2023
Ranveer Singh bhi ka cameo 😂#PathaanTrailer pic.twitter.com/BeaP0JphfL
— SRK EMPIRE 🚩 (@SRKEMPIRE4) January 10, 2023
Ranveer Singh Cameo Roll Waah 😍😍 #PathaanTrailer #pathaan #ShahRukhKhan𓀠 #DeepikaPadukone #JohnAbraham #SpyUniverse #RanveerSingh #Bollywood pic.twitter.com/DxQW9iiE0b
— 🇼🇦🇸🇮🇲 ˢʰᵃʰ (@WasimSRK_) January 10, 2023
पठान फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,”क्या पठान में रणवीर सिंह भी हैं।” तो वहीं एक अन्य यूजर लिखा, “ये तो रणवीर सिंह लाइट है।” आपको बता दें शाहरुख खान के फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है।
Read More-फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जबरदस्त एक्शन में दिखे Shah Rukh Khan