Yearender 2022: सन 2022 साउथ सिनेमा (South Cinema) के लिए तो गोल्डन ईयर रहा है। इस साल बहुत ही दक्षिण फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा कायम किया है। साउथ के सितारों ने पैन इंडिया पहचान हासिलकी और तमाम अवार्ड भी अपने नाम पर कर लिए , तो वही इन के कुछ गाने यूट्यूब पर तहलका मचा कर इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराए हैं।
साल 2021 के आखिर में पुष्पा फिल्म रिलीज हुई थी। जिसने ब्लॉकबस्टर हिट साबित होकर लोगों के दिलों में जगह बनाई। अब इस फिल्म के गाने आज तक लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं, तो चलिए जानते हैं कि साउथ के इस साल की सुपरहिट गानों की लिस्ट में कौन-कौन से गाने शामिल हैं।
श्रीवल्ली सॉन्ग
सबसे ज्यादा से जाने वाले गाने की लिस्ट यूट्यूब ने जारी की है, उसमें सबसे पहला गाना श्रीवल्ली है, जिसमें रश्मिका मंदाना अल्लू अर्जुन दिखाई दे रहे हैं। इस गाने की पिक्चराइजेशन और सितारों के डांस स्टेप भी लोगों को आज तक याद है।
सामी-सामी सॉन्ग
इस लिस्ट में दूसरा गाना पुष्पा फिल्म का सामी-सामी है, जिसे इस साल बहुत सुना गया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना इस गाने में हैं इस गाने के डांस स्टेप बहुत पसंद किए गए।
ऊ अंटावा सॉन्ग
पुष्पा का गाना ऊ अंटावा भी लोगों का फेवरेट रहा है। इस गाने में भी अल्लू अर्जुन और सामंथा रुथ प्रभु हैं। इस गाने के बंपर होने के साथ ही सामंथा के सितारे बुलंदियों पर आ गया।
अरबी कुथु सॉन्ग
थलापति विजय और पूजा हेगड़े के म्यूजिक वीडियो अरबी कुथु सॉन्ग को काफी सुना गया और लोगों ने इसको पसंद किया। लोगों ने थलापति के डांस को बहुत पसंद किया है गाने में आपको अरेबिक हिंदी और दक्षिण भाषा के बोल भी सुनने को मिलेंगे।
नाटु नाटु फिल्म
जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म आरआरआर ने विश्व भर में चर्चा बटोरी। बंपर धमाका फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस फिल्म के गाने नाटु नाटु को लोगों ने पसंद किया है।