HomeEntertainmentबचपन में सलमान खान की इस हरकत पर घर के शेफ ने...

बचपन में सलमान खान की इस हरकत पर घर के शेफ ने एक्टर की कर दी थी कुटाई, खुद बताया था मजेदार किस्सा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान बचपन में काफी शरारती थे। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया था। सलमान खान ने बताया था कि,'जब मैं काफी छोटा था और थोड़ा शरारती भी था।

-

Salman Khan Kissa: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं। सलमान खान के फैंस उनकी छोटी से छोटी बात जाने के लिए बेताब रहते हैं। क्या आपको पता है कि सलमान खान बचपन में बहुत ही शरारती थे। एक बार तो सलमान खान ने कुछ ऐसा कर दिया था जिससे उनके घर के शेफ ने ही उनकी धुनाई कर दी थी। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने किया था। सलमान खान ने करण जौहर के शो में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने अपने बचपन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया था।

बचपन में काफी शरारती थे सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान बचपन में काफी शरारती थे। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया था। सलमान खान ने बताया था कि,’जब मैं काफी छोटा था और थोड़ा शरारती भी था। तभी हमारे घर में नया-नया पेंट हुआ था। इसकी वजह से मैंने खूब मार खाई थी। हम उस वक्त ब्रूस ली को देखा करते थे और उनकी फाइट करने का हमें शौक था। बस फिर क्या हम घर की दीवारों पर ब्रूस ली-ब्रूस ली खेलने लगे, लेकिन भूल गए थे कि घर में पेंट हुआ है।”

‘हमारे शेफ ने कर दी थी हमारी पिटाई’

सलमान खान ने आगे बताया कि,”हमारे गेम की वजह से घर की दीवारों पर अलग-अलग डिजाइन बन गया था। जो हमारे शेफ ने देख लिया और उन्होंने मेरी जमकर कुटाई की। पहले उन्होंने खुद कुटा और फिर पिता के पास ले गए हैं। हमने पापा से कहा कि देखो से अपने हमें मारा। तो उन्होंने पूछा क्यों मारा, फिर शेफ ने हमारा कारनामा बताया तो पिताजी ने भी मुझे खूब पीटा था।”

Read More-दिलजीत दोसांझ ने किया बड़ा ऐलान, टूटा फैंस का दिल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts