मंगलवार दोपहर तक खबर आई थी कि मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों को गिरफ्तार किया था। खबर के मुताबिक, पुलिस ने एक पब मे रेड मारते हुए क्रिकेटर सुरेश रैना और सिंगर गुरु रंधावा को गिरफ्तार किया था। दावा है कि रेड के दौरान पब में ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैश खान भी शामिल थी। जिस वजह से उन्हे भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था लेकिन अब इस पूरे मामले पर सुजैन खान सामने आई है। सुजैन ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है और बताया कि वायरल खबर बिल्कुल गलत है और झूठी है। हालांकि इस दौरान उन्होंने पुलिस के साथ मौजूद होने की बात कबूली है।
दरअसल, गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद सुजैन खान ने इंटाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि, ‘बीती रात मैं एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गई थी। इस पार्टी में शामिल हुए लोगों में से कुछ ने ड्रैगन फ्लाई क्लब जाने का फैसला किया। रात को लगभग 2.30 बजे पुलिस वहां पहुंची। क्लब के लोग और पुलिस के बीच बातचीत हुई और सभी गेस्ट्स को 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। अंत में हमें 6 बजे घर जाने की इजाजत मिल गई थी। इसलिए मीडिया में आ रहीं गिरफ्तारी की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। मुझे नहीं पता है कि हमसे रुकने को क्यों कहा गया और क्बल वालों ने पुलिस से क्या बात की? मैं लगातार सामने आ रही खबरों पर अपनी बात रख रही हूं। मैं मुंबई पुलिस की बहुत इज्जत करती हूं और उनकी मदद से ही मुंबईवासी सुरक्षित हैं। उनकी मेहनत के बिना हम सुरक्षित नहीं घूम सकते।’
View this post on Instagram
बता दें कि, मंगलवार को दोपहर में एक खबर आई थी। जिमसें दावा किया गया कि मुंबई पुलिस ने तड़के 3 बजे एक नाइट क्लब रेड मारी थी। इस दौरन यहां पर कई सितारे पार्टी में कर रहे थे। पार्टी में तमाम सेलेब्स नशे में धूत थे। पार्टी में क्रिकेटर सुरेश रैना गुरु रंधावा, सुजैन खान और बादशाह शामिल थे। इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने कोरोना नियमों को तोड़ते हुए लेट नाइट पार्टी की है।
ये भी पढ़ें:-मुंबई नाइट क्लब में गिरफ्तार हुए गुरु रंधावा और क्रिकेटर सुरेश रैना, बादशाह हुए फरार, जानें पूरा मामला