HomeEntertainment12th Fail के दीवाने हुए Hrithik Roshan, विक्रांत मैसी की तारीफ में...

12th Fail के दीवाने हुए Hrithik Roshan, विक्रांत मैसी की तारीफ में लिखी ये बात

इसी बीच बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रितिक रोशन ने विक्रांत मैसी की 12वीं फेल फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

-

Hrithik Roshan On 12th Fail: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर अब कुछ दिनों बाद ही रिलीज होने वाली है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर को 25 जनवरी के दिन रिलीज किया जाएगा। इसी बीच बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रितिक रोशन ने विक्रांत मैसी की 12वीं फेल फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

ऋतिक रोशन ने की विक्रांत मैसी की तारीफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के अलावा दूसरे एक्टर्स की फिल्मों की सराहना करने में पीछे नहीं हटते हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन ने विक्रांत मैसी की 12वीं फेल फिल्म देखी है। इसके बाद 12वीं फेल फिल्म की तारीफ करते हुए ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल से एक ट्वीट शेयर किया और लिखा “मैं मनोज से मिल चुका हूं और मैंने किताब पढ़ी है, लेकिन मैं इसे कभी नहीं देख सका कि विधु विनोद चोपड़ा ने इसे कैसे देखा। यह हॉटस्टार पर है और इसे अवश्य देखना चाहिए। मैं बदकिस्मत था कि इसे सिनेमाघरों में देखने का समय मिल सका, लेकिन मैंने इसे अपनी निजी स्क्रीन पर देखा लेकिन इस फिल्म को एक बार जरूर देखिए। मुझे प्रेरणा देने के लिए लव यू विधु विनोद चोपड़ा। आप कभी भी बड़े न हों और 71 साल की उम्र में भी हमेशा परेशान करने वाले बच्चे बने रहें। बस आपको बहुत-बहुत आलिंगन और प्यार और मैं दोबारा आरंभ करने के लिए तैयार हूं।”

लोगों को खूब पसंद आई 12th फेल

विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल 27 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था। विक्रांत मैसी की फिल्म 12वी फेल महज 20 करोड़ की बजट में बनकर तैयार हुई थी। इस फिल्म में कोई भी बड़ा सुपरस्टार नहीं था इसके बावजूद भी विक्रांत में से की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कलेक्शन किया। ऋतिक रोशन के अलावा इस फिल्म की तारिफ कंगना रनौत से लेकर कई एक्टर्स ने की थी।

Read More-जालीदार ड्रेस पहनकर Malaika Arora ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरों पर अटक गई फैंस की निगाहें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts