Hrithik Roshan And Saba Azad: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन का इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी काफी चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन ने अभी हाल ही में फाइटर फिल्म की शूटिंग समाप्त की है और अब वह मुंबई लौट आए हैं। फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाले हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नजर आ रहे हैं।
गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ ऋतिक रोशन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन अभी हाल ही में लंच डेट पर स्पॉट किए गए हैं इस दौरान वह अकेले नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी उनके साथ नजर आई हैं। एक्टर ने अपनी कथित प्रेमिका सबा आजाद का हाथ थामा हुआ था और दोनों कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे थे। ऋतिक रोशन ने सफेद ट्राउजर के साथ एक स्वेटर रखी थी और सबा आजाद नीले रंग की क्रॉप टॉप पहने हुए नजर आ रही थी। इस दौरान पैपराजी ने उन दोनों को एक साथ कैमरे में कैद कर लिया है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया यूजर्स लूटा रहे प्यार
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, “देखो… यह जो भी है…लेकिन लगता है यह दोनों काफी अच्छे हैं साथ में।”एक यूजर ने लिखा, “तुम लोगों को जज करना बंद करो सबा 37 साल की है और ऋतिक रोशन 48 साल के हैं।” अभी हाल ही में सब आजाद और ऋतिक रोशन को लेकर एक खबर सामने आई थी जिसमें कहा जा रहा था कि दोनों मन्नत में एक साथ रहने जा रहे हैं हालांकि इन खबरों पर ब्रेक लगाते हुए ऋतिक रोशन ने नाराजगी जाहिर की थी।
Read More-इस बॉलीवुड हसीना के प्यार में पागल थे भोजपुरी एक्टर Ravi Kishan, दीवानगी में भूल बैठे थे घर परिवार