Neetu Kapoor Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अभी हाल ही में माता-पिता बने हैं। आलिया भट्ट की बेबी गर्ल के आने की खबर से फैंस से लेकर पूरा कपूर खानदान खुशी से झूम उठा है। दादी नीतू कपूर का तो खुशी का ठिकाना ही नहीं है। आलिया भट्ट की बेटी के जन्म के बाद नीतू कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें हैं।नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया भट्ट और पोती की सेहत के बारे में खुलासा किया था। इसी बीच नीतू कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नीतू कपूर ने फिर अपनी पोती का हाल बताया है। दरअसल अभी हाल ही में नीतू कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई इसी दौरान आलिया भट्ट की बेबी गर्ल के बारे में पूछा गया है। तो नीतू कपूर ने अपने अंदाज में इसका जवाब देते हुए फैंस का दिल खुश कर दिया है।
नीतू कपूर ने बताया कैसी है बेबी गर्ल
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट अभी हाल ही में अपनी बेटी को लेकर घर पहुंची हैं। आलिया और रणबीर जब अपनी बेटी को लेकर घर पहुंच रहे थे उस दौरान की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। वह आज शनिवार को नीतू कपूर को पैपराजी ने स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। इस दौरान नीतू कपूर काले कोट और नीली जींस में आंखों पर चश्मा लगाए हुए नजर आ रहे थे। जब कमरामैंन ने नीतू कपूर से पूछा हैप्पी। एक्ट्रेस ने बताया वेरी हैप्पी।
View this post on Instagram
इस दिन हुआ था बेबी का जन्म
जिसके बाद कैमरामैन पूछते हैं ’बच्चे कैसी है’ नीतू कहती हैं,’बहुत अच्छी है एकदम फर्स्ट क्लास।’उसके बाद नीतू कपूर सभी से बाय और थैंक्स बोलकर एयरपोर्ट के अंदर चली जाती हैं। इस वक्त नीतू कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही आपको बता दे नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेबी गर्ल का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था। आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म ठीक 12:00 बजे ही दिया था। पोती के जन्म से नीतू कपूर काफी खुश हुए हैं।
Read More-पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद Saif Ali Khan की हो गई थी बुरी हालत, आ गए थे सड़क पर, जाने वजह