HomeEntertainmentसानिया मिर्जा से बिना तलाक लिए कैसे की शोएब मलिक ने तीसरी...

सानिया मिर्जा से बिना तलाक लिए कैसे की शोएब मलिक ने तीसरी शादी? टेनिस स्टार के पिता ने किया शॉकिंग खुलासा

सानिया मिर्जा से तलाक लिए बिना ही शोएब मलिक ने तीसरा निकाह कैसे किया? अब शोएब मलिक के तीसरे विवाह पर सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

-

Sania Mirza Shoaib Malik Divorce: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर स्वयं मलिक इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। आज शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीसरी शादी की जानकारी दी है। पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के पति स्वयं मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी की है। अब हर किसी के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि सानिया मिर्जा से तलाक लिए बिना ही शोएब मलिक ने तीसरा निकाह कैसे किया? अब शोएब मलिक के तीसरे विवाह पर सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सानिया मिर्जा के पिता ने किया बड़ा खुलासा

सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने एक इंटरव्यू देते हुए बेटी के तलाक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इमरान मिर्जा ने कहा कि,’उनकी बेटी ने शोएब से ‘खुला’ लिया है।’ अब आप सोच रहे होंगे कि खुला क्या होता है। आपको बता दे कि ‘खुला’ एक तरह की तलाक होती है जो मुस्लिम महिलाएं अपने पति से ले सकती हैं। ‘खुला’ में मुस्लिम महिलाओं के पास पति को एकतरफा तलाक देने का अधिकार होता है। इसका मतलब यही है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अब अलग हो चुके हैं।

2010 में की थी सानिया मिर्जा से शादी

शोएब मलिक ने 2010 में सानिया मिर्जा से शादी की थी। शोएब मलिक की यह शादी दूसरी शादी थी अब शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरी शादी कर ली है। सना जावेद की भी यह दूसरी शादी है। 28 वर्षीय सना जावेद कई पाकिस्तानी ड्रामो में काम कर चुकी हैं।

Read More-तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से रचाई दूसरी शादी, सामने आई तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts