Sam Bahadur: आज चारों तरफ बॉलीवुड के स्टार अभिनेता विक्की कौशल के चर्चे हो रहे हैं। बॉलीवुड के अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर रिलीज हो गई है। आज 1 दिसंबर के दिन सिनेमाघर में विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर को रिलीज कर दिया गया है। सैम बहादुर फिल्म को लेकर विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ ने अपना रिव्यू दिया है और विक्की कौशल को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही है।
सैम बहादुर पर कैटरीना ने कही ये बात
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर के इस समय चारों तरफ चर्चे हो रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी अपने पति विकी कौशल की फिल्म सैम बहादुर को देखा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। कैटरीना कैफ ने लिखा “@मेघनागुलज़ार इतनी काव्यात्मक सुंदर क्लासिक फिल्म है, जो दूसरे युग में ले गई है.. आप उनकी कहानी को बताने का जुनून और हर शॉट में विस्तार पर ध्यान देख सकते हैं।
View this post on Instagram
और सैम !!!…..ग्रेस, हिरोज्म एंड ग्रीट, क्या परफॉर्मेंस है, फ्लॉलेस, मैं हैरान हूं, आप बहुत इंस्पायरिंग हैं, अपने क्रॉफ्ट के प्रति बेहद शानदार अभिन्न तरीके से सच्चे हैं, आपको स्क्रीन पर अपनी चमक बिखेरते हुए देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ। मैंने पिछले साल आपको खुद को इस फिल्म में डालते और सैम में बदलते देखा है। याद रखी जाने वाली परफॉर्मेंस।”
लोगों को खूब पसंद आ रही सैम बहादुर फिल्म
सैम बहादुर फिल्म लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रही है। सैम बहादुर फिल्म बॉलीवुड के स्टार विकी कौशल लीड रोल निभाते हुए नजर आए हैं। सैम बहादुर फिल्म रिलीज होने के बाद सभी लोग विक्की कौशल की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। विक्की कौशल की सैम बहादुर एक देशभक्त पर आधारित फिल्म है। जिस कारण इस फिल्म को ऑडियंस से और भी ज्यादा प्यार मिल रहा है।
Read More-बर्थडे पर नयनतारा को मिला ये खास गिफ्ट, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
