बॉलीवुड सिंगर व रैपर यो यो हनी सिंह (yo Yo Honey Singh) पर जब से उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है, तभी से वो सुर्खियों में बने हुए हैं। हनी सिंह की पत्नी ने उन पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा जैसे आरोप लगाते हुए ये केस दर्ज करवाया है। अब इस केस में नए मोड आ रहे हैं। शालिनी तलवार ने हनी सिंह के अलावा उनके परिवार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक बार वो नशे की हालक में उनके कमरे में घुस गये थे।
ससुर पर लगाए सनसनीखेज आरोप
हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने अपने ससुर सरदार सरबजीत पर बड़ा आरोप लगाया है कि एक दिन जब वो कमरे में कपड़े बदल रही थीं, तो उनके ससुर नशे की हालत में धुत उनके कमरे में घुस गये और उनके स्तनों पर हाथ फेरा था। ऐसा वो कई बार कर चुके हैं।
इतने करोड़ मुआवजे की मांग
महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तहत हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने उनसे 10 करोड़ के मुआवजे की मांग करी है। उनका मानना है कि बीते 10 सालों से उनके साथ जानवर की तरह बर्ताव किया गया। जिसके कारण उन्होंने ये फैसला लिया। कोर्ट से शालिनी ने ये आग्रह किया कि हनी सिंह हर महीने दिल्ली में एक फ्लैट का 5 लाख रुपये किराया भी दें। वो अपनी मां पर निर्भर नहीं होना चाहती हैं।
हनी सिंह पर लगाए संगीन आरोप
शालिनी ने हनी सिंह पर आरोप लगाए कि वो शादी को अहमियत नहीं देते और ना ही सगाई की अंगूठी पहनते थे। शालिनी ने एक बार अपनी सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटो शेयर कर दी थी, जिससे हनी सिंह काफी गुस्सा हो गये थे और उनकी पिटाई भी की थी। इसके अलावा शालिनी तलवार ने सिंह पर ये भी आरोप लगाया कि ”ब्राउन रंग गाने” की शूटिंग के समय भी उन्होंने अपनी टीम के एक लड़की के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए, जिससे वो बहुत दुखी थे।
इसे भी पढ़ें-Honey Singh Case: Shalini Talwar ने हर्जाने के तौर पर मांगे इतने करोड़ रुपए!