Wednesday, June 7, 2023

Honey Singh Case: Shalini Talwar ने हर्जाने के तौर पर मांगे इतने करोड़ रुपए!

Must read

- Advertisement -

इन दिनों मशहूर रैपर हनी सिंह (Honey Singh) अपनी पत्नी के लगाए आरोपों में काफी उलझ गए हैं। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने 3 अगस्त के दिन घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। अब तक इस केस में कई नई बातें भी सामने आ चुकी हैं। शालिनी ने आरोप लगाया कि हनी सिंह (Honey Singh) ने उन्हें बहुत बार धोखा दिया है। साथ ही सेक्सुअल हैरसमेंट और मेंटल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं। वहीं अब शालिनी ने रैपर से मोटी रकम हर्जाने के तौर पर मांगी है।

Yo Yo Honey Singh's Wife Shalini Talwar Accused Father In Law Of  Drunk-Walking Into Herशादी की फोटोज की वजह से की थी मारपीट

- Advertisement -

शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा के आरोपों के साथ उनके पिता पर भी आरोप लगाए हैं। इसके अलावा शालिनी ने हनी सिंह पर सेक्सुअल हैरसमेंट और मेंटल हैरसमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी ने कहा है कि हनी सिंह ने अपनी शादी की फोटोज वायरल होने पर उन्हें बहुत मारापीटा था और ऐसा कई बार हो चुका है।

Yo Yo Honey Singh's wife alleges domestic violence, files plea in court -  Movies Newsमाँगा इतना हर्जाना

मिली जानकारी के मुताबिक, हनी सिंह घरेलू हिंसा केस में शालिनी तलवार ने अपने पति से 10 करोड़ रुपए बतौर हर्जाना मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक, शालिनी ने अपने बयान में कई बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि कई बार हनी सिंह के साथ रहते हुए उन्हें ऐसा महसूस होता था जैसे वो एक जानवर हैं, जिसके साथ क्रूरता हो रही है। शालिनी ने बताया है कि इस प्रकार की हिंसा के बाद उनका आत्मविश्वास पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।

Honey's Singh's Wife Shalini Accuses Him Of Multiple Affairs, States A  Scary Incident From Honeymoonसास-ससुर का नाम भी कराया दर्ज

इस केस में शालिनी तलवार ने जो FIR दर्ज कराई है उसमें हनी सिंह के साथ उनकी माता भुपिंदर कौर और पिता सरबजीत सिंह और बहन स्नेहा सिंह के भी नाम हैं। शालिनी (Shalini Talwar) ने बताया कि एक बार उनके ससुर नशे की हालत में उनके कमरे में आए थे। शालिनी (Shalini Talwar) ने कहा कि तब वह कपड़े चेंज कर रही थीं और उनके ससुर ने उनके सीने पर हाथ भी फिराया था।

इसे भी पढ़ें:- अरेंज या लव मैरिज के सवाल पर CONFUSE हुई TAAPSEE PANNU,दिया ये जवाब

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article