बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी हमेशा चाहती थीं कि उनकी बेटी ईशा देओल किसी अच्छे और समझदार इंसान से शादी करे। उस दौर में जब अभिषेक बच्चन मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में गिने जाते थे, तब हेमा मालिनी ने उन्हें अपनी बेटी के लिए परफेक्ट माना। अभिषेक का नेचर, फैमिली बैकग्राउंड और संस्कार हेमा को काफी पसंद आए। लेकिन जब यह बात ईशा के सामने आई, तो उन्होंने यह कहकर रिश्ता ठुकरा दिया कि वो अभिषेक को एक बड़े भाई की तरह देखती हैं।
मां की ख्वाहिश, बेटी का साफ इंकार
ईशा देओल ने एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की थी कि उनकी मां ने अभिषेक बच्चन का नाम उनके लिए सोचा था। लेकिन ईशा का मानना था कि रिश्ता केवल सामाजिक मेल से नहीं, बल्कि दिल से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिषेक भले ही एक बेहतरीन इंसान हैं, लेकिन वो कभी उन्हें उस नजर से नहीं देख पाईं। इसके अलावा ईशा ने यह भी साफ किया कि विवेक ओबेरॉय को लेकर जो अफवाहें थीं, वे पूरी तरह गलत थीं। उन्होंने कहा, “विवेक तो बिल्कुल भी मेरे टाइप के नहीं थे।”
तलाक के बाद अब नए मोड़ पर ज़िंदगी
ईशा देओल ने साल 2012 में बिजनेसमैन भारत तख्तानी से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला और 2024 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं—राध्या और मिराया। अब जहां भारत तख्तानी एक नई महिला—मेघा लखानी के साथ चर्चा में हैं, वहीं ईशा अपने करियर और बेटियों पर फोकस कर रही हैं। जिंदगी के इस नए फेज में ईशा का मानना है कि आत्मनिर्भरता ही सबसे बड़ी ताकत है।
Read more-कपिल शर्मा ने परिवार संग गणपति विसर्जन किया, सोशल मीडिया पर शेयर किया उत्सवी वीडियो
