Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentपीएम मोदी से मिले गोविंदा, शेयर की मुलाकात की तस्वीर

पीएम मोदी से मिले गोविंदा, शेयर की मुलाकात की तस्वीर

अब इसी बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गोविंदा ने मुलाकात की है जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर शेयर की हैं।

-

Govinda: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस गोविंदा एक्टिंग की दुनिया से दूर है। काफी लंबे समय से गोविंदा फिल्मों में नजर नहीं आए हैं। गोविंदा की रियलिटी शो को जज करते हुए नजर आ चुके हैं। एक्टिंग छोड़कर गोविंद इस समय राजनीतिक में काफी एक्टिव है। गोविंद शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। अब इसी बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गोविंदा ने मुलाकात की है जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर शेयर की हैं।

गोविंदा ने की पीएम मोदी से मुलाकात

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता गोविंदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। गोविंदा ने मुंबई में चल रहे लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। तस्वीर में गोविंदा पीएम मोदी से गर्म जोशी के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में प्रधानमंत्री मोदी से गोविंद मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान गोविंदा ने सफेद कुर्ता पहन रखा है जिसमें वह काफी जच रहे हैं तो वही पीएम मोदी क्रीम कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए गोविंदा ने लिखा,”मुंबई में अभियान के दौरान भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना सम्मान की बात थी।”अभी हाल ही में गोविंदा ने गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

शिवसेना में शामिल हो चुके हैं गोविंदा

आपको बता दे अभी हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गोविंदा ने राजनीति में फिर से वापसी की है अभी हाल ही में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए हैं। शिवसेना में शामिल होते हुए गोविंदा ने कहा था, “मैं 14 साल के लंबे वनवास के बाद राजनीति में वापस आ रहा हूं एक्टर ने कहा था शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद से मुंबई ज्यादा सुंदर और विकसित दिख रही है।” गोविंदा बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं गोविंदा ने हीरो नंबर वन, साजन चले ससुराल, कुली नंबर वन जैसे कई फिल्मों में काम किया है ‌|

Read More-अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Shah Rukh Khan, जाने कैसी है तबीयत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts