Sunday, February 1, 2026
HomeEntertainmentGovinda ने दोबारा रचाई शादी, हाथ में वरमाला लिए दिखे एक्टर, डांस...

Govinda ने दोबारा रचाई शादी, हाथ में वरमाला लिए दिखे एक्टर, डांस दीवाने के सेट से वायरल हुआ वीडियो

गोविंदा के डांस को पसंद करते हैं क्योंकि डांस और गोविंदा का बहुत पुराना नाता है। वही डांस दीवाने के सेट पर गोविंदा ने दोबारा शादी की है जिसका एक वीडियो सामने आया है।

-

Dance Deewane: हाल ही में कलर्स के डांसिंग रियालिटी शो डांस दीवाने में इस समय होली सेलिब्रेशन चल रहा है।माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी शो के जज हैं जबकि गोविंदा और सुनीता को आगामी एपिसोड के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आज भी लोग गोविंदा के डांस को पसंद करते हैं क्योंकि डांस और गोविंदा का बहुत पुराना नाता है। वही डांस दीवाने के सेट पर गोविंदा ने दोबारा शादी की है जिसका एक वीडियो सामने आया है।

डांस दीवाने के सेट पर गोविंदा ने फिर की शादी

रियलिटी शो डांस दीवाने में गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ पहुंचे थे। कपल को इस शो में एक बार फिर से अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन को रीक्रिएट करने का मौका मिला। कपल ने स्टेज पर एक दूसरे को वरमाला पहनाई और अपने शादी के वचनों को एक बार फिर से याद किया। इसके बाद सुनीता ने काशवी को राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट के तौर पर दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

डांस दीवाने के सेट पर दिखा डांस का जलवा

वही डांस दीवाने शो में सभी कंटेस्टेंट ने गोविंदा के गानों पर डांस किया। जिसमें गोविंदा के टाइटल ट्रैक शामिल थे। शो में धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी अपनी डांस परफॉर्मेंस से फैंस को खूब इंटरटेनमेंट किया। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘खलनायक’ के गाने पर डांस किया था। ‘चोली के पीछे क्या’ गाने पर एक्ट्रेस ने फिल्म के ही अपने डांस को रीक्रिएट किया था।

Read More-हनीमून की रात ही इस फेमस एक्ट्रेस के पति ने कर दिया था नीलाम, बेहद दर्दनाक है कहानी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts