देशभर में कोरोना वायरस बड़ी तेजी से फैल रहा है। इस वायरस के चपेट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स आ चुके है। रविवार दोपहर को जानकारी सामने आई कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। इस बात की जानकारी अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनमे कोरोना वायरस के कुछ लक्षण पाए गए है। जिस वजह से वह होम क्वारंटीन है लेकिन अब अर्जुन कपूर के बाद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है। मलाइका अरोड़ा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
खबरों के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने मलाइका अरोड़ा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की है। वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुकाबिक, मलाइका ने इस खबर की पुष्टि की है। मलाइरा ने कहा, ‘हां…मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने घर में खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।’ इतना ही नहीं, रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर्स’ के सेट पर गए 7 से 8 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरें आईं थी। मलाइका अरोड़ा इस शो में बतौर जज नजर आती है।
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इस दौरान एक्टर ने लिखा, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। आप सब को ये जानकारी देना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं, मुझमें मामूली लक्षण पाए गए हैं। डॉक्टमर की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। मुझे सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी को एंडवांस में धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं अपने स्वास्थ्य को लेकर आप सभी को आगे जानकारी देता रहूंगा। यह अभूतपूर्व समय है। मुझे भरोसा है कि मानवता इस वायरस से जीत जाएगी।’
https://www.instagram.com/p/CEydxJNp3mB/?utm_source=ig_embed
बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के शो में शूटिंग कर रही थी। इस शो में मलाइका अरोड़ा के साथ डांसर गीता कपूर और टेरेंस लुइस बतौर जज नजर आते है।