Gauhar Khan Baby Bump: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री गौहर खान ने अभी कुछ ही दिन पहले अपने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की थी। गौहर खान और जैद दरबार पेरेट्स बनने वाले हैं इसका खुलासा खुद कपल ने किया था। एक्ट्रेस की प्रग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस भी काफी खुश हुए थे। इसी बीच प्रेग्नेंट एक्ट्रेस गौहर खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट की गई है जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति जैद दरबार के साथ नजर आ रही हैं।
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी गौहर खान
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री गौहर खान का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी गाड़ी से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। उन्हीं के साथ उनके पति जैद सावधानी से उनका हाथ पकड़ते दिखे हैं। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ऐक्ट्रस के पति जैद उनका किस तरह से ख्याल रख रहे हैं। गौहर खान ने ब्लैक टाइट्स और ग्रे कलर के टॉप जिस पर उन्होंने लॉन्ग जैकेट कैरी किया हुआ था।
View this post on Instagram
वीडियो शेयर कर प्रेग्नेंसी का किया था अनाउंसमेंट
गौहर खान ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसके कैप्शन में लिखा था कि,’2 साल पहले, हम बिल्कुल सेम स्पॉट पर से प्यार में थे… 2 साल बाद हम उसी जगह पर थे, मैरिड और अपने आशीर्वाद के साथ। अल्हम्दुलिल्लाह माशाल्लाह। थैंक्यू जैद…। वही आपको बता दें गौहर खान और जैद दरबार की शादी साल 2020 में हुई थी। गौहर खान बी टाउन की सबसे चर्चित अभिनेत्री मानी जाती हैं।
Read More-ऋतिक रोशन की वजह से Aishwarya Rai पर खफा हो गए थे अभिषेक,बच्चन फैमिली भी हो गई थी आग बबूला!