बॉलीवुड की फेमस मॉडल और एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में जैद दरबार से शादी की है। गौहर और जैद दरबार 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने उन्हें काफी पसंद भी किया था। इसी बीच अब गौहर की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इससे पहले उनकी शादी की तस्वीरों को उनके फैंस ने काफी लाइक किया था मगर अब शादी के महज चार दिन बाद एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसको देखकर फैंस के भी होश उड़ गए हैं। इन फोटोज में दोनों दोनों का एक अलग ही अंदाज फैंस को देखने को मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें:- अक्षय कुमार से महज 10 साल बड़ी हैं सास डिंपल कपाड़िया, जानें दोनों के रिश्ते का असली सच
असल में, सोशल मीडिया पर गौहर और जैद की शादी की कई फोटोज वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों की एक फोटोशूट की फोटोज सामने आई हैं। इस फोटो में दिख रहा है कि गौहर खान जैद दरबार को गोद में उठा रखा है। इस फोटो में गौहर का स्वैग आप देख सकते हैं।
View this post on Instagram
गौहर और जैद की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उनके प्रसंशक भी खूब पसंद कर रहे हैं और इस फोटो में जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इस तस्वीर के अलावा और भी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें ये दोनों काफी खूबसूरत दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार की शादी मुंबई में 25 दिसंबर को हुई थी और शादी की रस्में 21 दिसंबर से शुरू हो गई थीं। सबसे पहले चिक्सा सेरेमनी हुई। उसके बाद मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। पूरी शादी के फंक्शंस की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। शादी के बाद अब गौहर अपने काम पर फोकस करने लगी हैं और अपने नए प्रोजेक्ट के लिए निकल गई हैं।
इसे भी पढ़ें:- गुमनामी की जिंदगी जीती हैं सनी देओल की दोनों सगी बहनें, भारत छोड़ इस देश में जाकर बसी