Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentनवरात्रि पर रिलीज हुआ PM Modi का लिखा गरबा गीत तो टेंशन...

नवरात्रि पर रिलीज हुआ PM Modi का लिखा गरबा गीत तो टेंशन में आए अक्षय कुमार, कह डाली ये बात

इस गाने को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है। अब इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस गाने पर रिएक्शन दिया है।

-

Akshay Kumar On PM Modi: कल नवरात्रि के पहले दिन पीएम मोदी का लिखा हुआ गरबा सॉन्ग रिलीज किया गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाइयां दे रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर को ‘माडी’ नाम के एक न्यू सॉन्ग को रिलीज किया था। इस गाने को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है। अब इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस गाने पर रिएक्शन दिया है।

अक्षय कुमार ने दिया बड़ा रिएक्शन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में इस गाने को गुजराती में लिखा है। इस गाने को दिव्य कुमार ने गया है और मीत ब्रदर्स ने इसे कंपोज किया है। इस बार अक्षय कुमार ने रिएक्शन देते हुए लिखा है,”ये अमेजिंग है नरेंद्रमोदी जी! सर अब आप हमारे फील्ड में भी। हम कहां जाएं? आपको और सभी को शुभ नवरात्रि।”अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इसको लिखते हुए नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।

खुद पीएम मोदी ने शेयर किया था गाना

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर यानी एक्स पर नया गाना शेयर किया था।इसको शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि,”जैसा कि शुभ नवरात्रि हमारे सामने आ रही है, मुझे पिछले सप्ताह के दौरान मेरे द्वारा लिखे गए एक गरबा गाने को शेयर करते हुए खुशी हो रही है। उत्सव की लय को सभी को गले लगाने दें! मैं इस गरबा को आवाज और संगीत देने के लिए मीत ब्रदर्स, दिव्य कुमार को धन्यवाद देता हूं।” वही आपको बता दें नरेंद्र मोदी का गरबा गीत इस वक्त काफी पसंद किया जा रहा है।

Read More-जेह और तैमूर के साथ पिता के घर पहुंची Kareena Kapoor, छोटे नवाब की फिटनेस पर फिदा हुए फैंस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts